भोपाल, 29 जुलाई 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ी अजीब सी स्थिति बन गई है। सड़कों पर आंदोलनकारी घूम रहे हैं। होशंगाबाद रोड से लेकर न्यू मार्केट रोशनपुरा चौराहा तक लगभग 40% भोपाल का ट्रैफिक ब्लॉक हो गया है। कल 30 जुलाई को Bed सहित तीन बड़ी परीक्षाएं हैं। अभ्यर्थियों के करियर का सवाल है। भोपाल कलेक्टर को स्पष्ट करना चाहिए कि कल की परीक्षाओं का क्या होने वाला है।
Bhopal Collector, What About Tomorrow's Exams? Thousands of Students Left Worried
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। भोपाल कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर, आंदोलनकारी को नियंत्रित करने में सफल नहीं हो पाए हैं। होशंगाबाद रोड से लेकर न्यू मार्केट रोशनपुरा चौराहे तक आंदोलनकारी की भीड़ दिखाई दे रही है। आज दोपहर बाद आंदोलनकारी ने भोपाल की लोकल सिटी बस और लोकल ट्रैफिक को न केवल ब्लॉक किया बल्कि सिटी लिंक बस की छत पर चढ़कर दहशत भी फैलाई। भोपाल के लाखों लोग या तो घर से नहीं निकले या फिर, चिंता की स्थिति के चलते-चलते जल्दी घर वापस आ गए। आज का दिन जैसे तैसे बीत गया है लेकिन कल परीक्षाओं का आयोजन है।
ISRO Space Applications Centre (SAC) – Scientist/Engineer ‘SC’ Computer Based Test (CBT) एवं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (Barkatullah University), भोपाल – B.Ed और M.Ed चौथे सेमेस्टर परीक्षाएँ (Regular/Ex/ATKT) का आयोजन पूर्व निर्धारित है। अभ्यर्थियों की चिंता है कि क्या वह कल परीक्षा देने जा पाएंगे। यदि नहीं जा पाए तो क्या उनके लिए विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की परीक्षा का मामला तो फिर भी सॉल्व हो जाएगा लेकिन ISRO की परीक्षा का क्या होगा। भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की ओर से इस बारे में अब तक कोई मार्गदर्शन अथवा स्पष्टीकरण नहीं आया है।
रोजगार मेला के लिए रातीबड़ कैसे जाएंगे?
यहां मामला रोजी-रोटी का है। 30 जुलाई को विक्रमादित्य कॉलेज रातीबड़ में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी भोपाल श्री स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि रोजगार मेला का आयोजन निश्चित तारीख और समय पर होगा। लगभग 2000 युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है लेकिन सवाल यह है कि, ऐसी स्थिति में जबकि होशंगाबाद रोड से लेकर न्यू मार्केट रोशनपुरा चौराहे तक चिंता की स्थिति बनी हुई है, अभ्यर्थी रातीबड़ तक कैसे जाएंगे।

.webp)