भोपाल में लेखा प्रशिक्षण सत्र के लिए लिपिक वर्गीय कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित

Updesh Awasthee
भोपाल, 01 जुलाई, 2026:
प्राचार्य लेखा प्रशिक्षण शाला भोपाल ने बताया कि आगामी नियमित लेखा प्रशिक्षण सत्र 01 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारियों को अपने आवेदन पत्र 03 मूल प्रतियों में कार्यालय प्रमुख से अभिप्रमाणित कराकर लेखा प्रशिक्षण शाला भोपाल में 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे। 

Bhopal Invites Applications from Clerical Staff for Accounts Training Programme

वित्त विभाग के अनुसार लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी इसके लिए पात्र होंगे। जिन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश अनुसार सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण की हो या नियमानुसार छूट प्राप्त हो। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता एवं शासकीय कर्मचारी की परीवीक्षा अवधि पूर्ण होना भी अनिवार्य रखा गया है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कर्मचारियों की जा्रति प्रमाण पत्र भी कार्यालय प्रमुख से सत्यापित कर संलग्न करना होगा। स्थानीय निकाय एवं अर्द्धशासकीय संस्थाओ के लिपिक वर्गीय कर्मचारी जिनकी परीवीक्षा अवधि पूर्ण हो चुकी है वे भी प्रशिक्षण के लिए पात्र होंगे। ऐसे कर्मचारियों को प्रशिक्षण के समय कर्मचारियों का शुल्क 5000 रूपये का चालन के समय से अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। प्रेस सूचना क्रमांक/611/001;विजय/अवंतिका जायसवाल

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!