अनूपपुर में मॉडल स्कूल के शिक्षक को अजगर खींच कर ले गया, पानी में डेड बॉडी मिली

Updesh Awasthee
अनूपपुर, 27 जुलाई 2026
: जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत 26 जुलाई दिन रविवार को एक मॉडल स्कूल के शिक्षक के साथ ग्राम क्योंटार स्थित सोन नदी बांध पर दर्दनाक घटना हुई। मॉडल स्कूल के एक शिक्षक को अजगर खींच कर ले गया। दूसरे दिन पानी में तैरती हुई शिक्षक की डेड बॉडी मिली है।

Shocking Incident in Anuppur: Python Allegedly Drags Model School Teacher, Body Recovered from Water

दरअसल यहां के मॉडल स्कूल में कार्यरत शिक्षक के साथ दर्दनाक मामला सामने आया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, शिक्षक महेन्द्र चौधरी मछली मारने गए थे और वहां से घर लौटने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।घटना की मिली जानकारी के मुताबिक, जब शिक्षक महेन्द्र चौधरी अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक अजगर सर्प ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि सांप उन्हें खींचकर पानी की तरफ ले गया।

रविवार की देर शाम तक तलाश की गई किंतु रात्रि होने पर रेस्क्यू कार्य बंद कर दिया गया। अगले दिन तलाश करने पर महेंद्र चौधरी का शव बरामद किया गया है। इस कार्यवाही में एसडीआरएफ और जैतहरी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गांव के लोगों ने बराबर सहयोग दिया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगामी कार्यवाही की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है परिवार के लोग सा में हुए हैं। रिपोर्ट: वेद शर्मा।

साथी एवं प्रत्यक्षदर्शी गवाह का बयान - Video

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!