भोपाल, 13 जून 2026: मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर्स वीसी में 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया की परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक कलेक्टर और एसपी अपने जिले की व्यवस्था देखेंगे। कलेक्टर यह चिंता भी करेंगे कि, परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
NEET 2026: Chief Minister Issues Strict Instructions to Collectors in VC Review
- नीट परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात के सुचारू संचालन के लिए विशेष व्यवस्था की जाए।
- पुलिस प्रशासन परीक्षार्थियों के साथ सकारात्मक भाव से हर संभव सहयोग प्रदान करे।
- जिला स्तर पर सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए तथा अफवाह फैलने की स्थिति में तत्काल वस्तुस्थिति से लोगों को अवगत कराया जाए।
- सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 30 जिलों में नीट परीक्षा के लिए 283 सेंटर बनाए गए हैं। सर्वाधिक 57 केंद्र इंदौर में हैं। मुख्यमंत्री निवास में समत्व भवन में हुई बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव श्रीनीरज मंडलोई, श्री अनुपम राजन और श्री शिव शेखर शुक्ला उपस्थित थे। रिपोर्ट: संदीप कपूर।

