MPPWD अधीक्षण यांत्रियों की ट्रांसफर लिस्ट: मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 14 जून 2026:
मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने 14 जून 2026 को अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। इस आदेश में चार अधीक्षण यांत्रियों के ट्रांसफर किए गए हैं।

MPPWD Transfer List Out: Major Administrative Reshuffle of Superintending Engineers in Madhya Pradesh 

अधीक्षण यंत्री बैच-2012 के गोपाल सिंह को प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग भोपाल में पदस्थ किया गया।वे मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, भोपाल से प्रतिनियुक्ति से वापस लाए गए हैं।
एस.पी. वर्मा को लोक निर्माण विभाग भोपाल परिक्षेत्र, भोपाल का प्रभारी मुख्य अभियंता बनाया गया।
संजय मस्के को राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र, भोपाल का प्रभारी मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया। संजय मस्के पहले भोपाल परिक्षेत्र में पदस्थ थे।
आनंद प्रकाश राणे को जबलपुर परिक्षेत्र, जबलपुर का प्रभारी मुख्य अभियंता बनाया गया। आनंद प्रकाश राणे पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र, भोपाल में पदस्थ थे।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। यह आदेश लोक निर्माण विभाग के उप सचिव राजेश शाह द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!