पीएम मोदी के लिए सीएम मोहन की भावनात्मक सोशल मीडिया पोस्ट

Updesh Awasthee
भोपाल, 9 जून 2026:
श्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के पद पर 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर बड़ी ही भावुक पोस्ट लिखी है। डॉ. मोहन ने कुछ विशिष्ट पल याद किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में युगांतकारी परिवर्तन लाने वाला नेतृत्व बताया। आप भी पढ़िए: 

CM Mohan Yadav Shares Emotional Social Media Post for PM Modi, Wins Attention Online

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों की सेवा को ही ईश्वर की सेवा मानते हुए सुशासन और प्रगति के नए-नए रिकॉर्ड बनाए हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ उन्होंने समाज के हर वर्ग- विशेषकर गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के जीवन में समृद्धि का नित नया सवेरा लाकर उनका भरोसा जीता है। उन्होंने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के अभिशाप से मुक्ति दिलाकर उनके आत्मसम्मान की रक्षा की। कोविड महामारी के संकटकाल में हर पात्र नागरिक को मुफ्त राशन और देशव्यापी मुफ्त टीकाकरण की सुरक्षा दी। कई देशों को भी टीके देकर 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के भाव से दुनिया का परिचय कराया।

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता का एहसास कराया है। आज प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाएं और सपने पूरे हो रहे हैं। देश विश्व पटल पर एक महाशक्ति के रूप में खड़ा हो रहा है। ये युगांतरकारी परिवर्तन इसलिए संभव हो पाए हैं, क्योंकि सरकार की हर नीति, नीयत और निर्णय के मूल में मानवीय संवेदना रही है।

25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से आए बाहर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना के साथ बीते 12 वर्ष में गरीब कल्याण के लिए ठोस कार्य किया है। उनके निर्देशन में प्रत्येक मंत्रालय जनहित में सक्रिय है। हर गरीब का अधिकार सीधे उसके हाथों तक पहुंचाया गया है। इसी का परिणाम है कि देश में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। ऐसी अनेक योजनाएं हैं जिनसे नागरिकों का जीवन सार्थक बना है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्व्हला योजना, सुरक्षा बीमा योजना, मुद्रा योजना, स्वनिधि योजना, नि:शुल्क राशन, आयुष्मान भारत योजना शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूरे देश में सार्वजनिक स्वच्छता के अभियान से स्वच्छ भारत के निर्माण का कार्य हो रहा है। 

बड़े पैमाने पर शौचालयों के निर्माण का कार्य हुआ है। डिजिटल इंडिया का सपना भी साकार हो रहा है। इस दिशा में डीबीटी एक युगांतकारी पहल है। इस व्यवस्था के माध्यम से हितग्राहियों को पारदर्शी ढंग से उनके हक की राशि का भुगतान सुचारु रूप से किया जा रहा है। इससे  करोड़ों वंचित परिवारों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन मिला है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की पूर्ति के लिए अतुलनीय प्रयास किए गए हैं। जनभागीदारी से इन लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!