मध्य प्रदेश को पश्चिम बंगाल से होगा बड़ा मुनाफा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने सीएम शुभेंदु को दी बधाई

Updesh Awasthee
भोपाल, 9 मई 2026:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार के गठन को लेकर काफी उत्साहित और प्रसन्न है। केवल इसलिए नहीं क्योंकि वहां पर भी भाजपा की सरकार बन गई है बल्कि इसलिए भी क्योंकि मध्य प्रदेश को व्यापार के लिए बंगाल के बंदरगाह और पूर्वी बाजार तक का एक्सेस मिल जाएगा। इसके अलावा बंगाल के विकास में मध्य प्रदेश एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और पश्चिम बंगाल से मध्य प्रदेश को बड़ा मुनाफा होगा।

Madhya Pradesh Set for Big Gains From West Bengal, CM Dr Mohan Congratulates Suvendu Adhikari

जो लोग ईस्ट-वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर के बारे में नहीं जानते, उनको संक्षिप्त में बताना उचित होगा। यह एक ऐसा कॉरिडोर है जिसके कारण गुजरात और पश्चिम बंगाल के बीच सीधा व्यापारिक संबंध बन जाएगा। मतलब पश्चिम बंगाल के व्यापारियों को गुजरात का बाजार और गुजरात के व्यापारियों को पश्चिम बंगाल का क्षेत्र काम करने के लिए मिल जाएगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस कॉरिडोर के कारण अगले 5 साल में पश्चिम बंगाल, भारत का सबसे तेजी से विकसित होने वाला राज्य बन जाएगा। मध्य प्रदेश के लिए शुभ योग यह है कि पश्चिम बंगाल के दानकुनी से गुजरात के सूरत तक जाने वाला यह कॉरिडोर मध्य प्रदेश से गुजरेगा। इसका मतलब यह हुआ कि, मध्य प्रदेश के व्यापारियों को भी पश्चिम बंगाल का बाजार और बंदरगाह मिल जाएगा। मध्य प्रदेश और अधिक देश में अपने प्रोडक्ट एक्सपोर्ट कर सकेगा। 

मध्य प्रदेश के लिए ईस्ट-वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर की उपयोगिता 

सिंगरौली और सीधी: कोयला परिवहन के लिए।
जबलपुर और कटनी: सीमेंट और खनिज उद्योगों के लिए।
बुरहानपुर और खंडवा: टेक्सटाइल और कृषि उत्पादों के लिए।
भोपाल और इंदौर: फीडर लाइनों के माध्यम से पश्चिमी बंदरगाहों (जैसे सूरत और मुंबई) तक तेज़ पहुंच के लिए। 

पश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास का नवयुग: डॉ मोहन यादव

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित पूरी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA-National Democratic Alliance) की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, निवेश, सुशासन एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। 

अहम राज्य रहा है पश्चिम बंगाल

गौरतलब है कि, शपथ ग्रहण की पूर्व संध्या पर डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि बंगाल हमेशा से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला राज्य रहा है, लेकिन कांग्रेस, कम्युनिस्ट और तृणमूल कांग्रेस की नीतियों के कारण राज्य पिछड़ गया था। अब बंगाल पुरानी राजनीति को पीछे छोड़कर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

जानें पीएम मोदी ने क्या कहा

नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, '9 मई 2026 का दिन इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण अवसर के रूप में दर्ज किया जाएगा। यह तिथि सदैव स्मरणीय रहेगी, क्योंकि इसने भाग्य के निर्णायक मोड़ के साथ आशा, सम्मान और सुशासन के एक नए अध्याय का संदेश दिया है। कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने शपथ ग्रहण की। मुझे सहित अनेक लोगों को इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।' 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!