गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से बिजली बिल अधिक आता है। AC सबसे ज्यादा बिजली खर्च करता है। हर कोई AC चलाना तो चाहता है लेकिन बिजली भी बचाना चाहता है। ज्यादातर लोग AC को 16 डिग्री पर थोड़ी देर ऑन रखने के बाद बंद कर देते हैं। उनका विश्वास है कि इस प्रकार से वह बिजली की बचत कर लेते हैं। चलिए किसी विशेषज्ञ से जानते हैं, क्या यह फार्मूला बिल्कुल ठीक है।
Does Running AC at 16°C for Some Time Save Electricity? Here’s the Real Answer
मनोज द्विवेदी (वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी एवं नोडल अधिकारी, म.प्र. शासन, ऊर्जा विभाग) बताते हैं कि इस बारे में मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल द्वारा एक अध्ययन किया गया था। विभागीय शोध से यह साबित हुआ है कि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। जब आप कम तापमान सेट करते हैं, तो कमरे के तापमान को कम करने के लिए कंप्रेसर को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए वह ज्यादा ऊर्जा का उपयोग करता है। इसके परिणामस्वरूप अधिक बिजली बिल आता है। यहां तक कि अगर आप थर्मोस्टेट को 18 डिग्री पर सेट करने के बाद कुछ मिनटों के भीतर एसी बंद कर देते हैं, तो विभिन्न लीक के माध्यम से ठंडी हवा के फैलने से तापमान तेजी से बढ़ जाएगा, जिससे आपका प्रयास व्यर्थ हो जाएगा।
AC को 18 डिग्री पर सेट करने से क्या रूम जल्दी ठंडा हो जाता है
कुछ लोगों का यह भी मानना है, और ज्यादातर लोग हमेशा ऐसा करते हैं। जब वह बाहर से आते हैं और उनको ठंडी हवा की जरूरत होती है तो वह AC का तापमान कम कर देते हैं। उनके हिसाब से ऐसा करने से रूम जल्दी ठंडा हो जाता है। मनोज द्विवेदी (वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी एवं नोडल अधिकारी, म.प्र. शासन, ऊर्जा विभाग) बताते हैं कि यह भी एक जादू टोने जैसा है, क्योंकि एक्चुअल में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। दरसअल कमरे को तुरंत ठंडा करने के लिए तापमान को 18 डिग्री तक कम करना एक आम गलतफहमी है। आप कितना भी तापमान सेट कर दीजिए। AC को रूम की कॉलिंग करने में उतना ही समय लगता है। उदाहरण के लिए यदि कोई AC रूम की कॉलिंग के लिए 15 सेकंड का समय लेता है, तो आप तापमान 18 डिग्री कीजिए या 26 डिग्री, वह 15 सेकंड में अपना काम कर देगा। ऐसा नहीं होगा कि 18 डिग्री करने पर 10 सेकंड में रूम ठंडा हो जाएगा।
AC चलाकर बिजली कैसे बचाएं
एसी का तापमान 26 डिग्री पर सेट करने से बिजली बिल में 30 प्रतिशत तक कमी हो सकती है। शोध के अनुसार, प्रत्येक डिग्री तापमान में वृद्धि के परिणामस्वरूप स्प्लिट एसी की ऊर्जा खपत में 6 प्रतिशत की कमी आती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप थर्मोस्टेट को 26 डिग्री सेल्सियस पर सेट करते हैं और टाइमर को 2 घंटे के लिए सेट करते हैं और साथ में सीलिंग फैन चला देते हैं, तो यह आमतौर पर अच्छी नींद के लिए आरामदायक तापमान बनाए रखता है। इसलिए समझदारी से काम लेते हुए एसी को 26 डिग्री पर सेट करें तथा सीलिंग फैन एक या दो पाइंट पर जरूर चलाएं, ऐसा करने से बिजली बिल में कमी आ सकती है।

.webp)