भोपाल, 7 अप्रैल 2026: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की विशेष पात्रता परीक्षा के विरोध में मध्य प्रदेश के शिक्षकों ने 8-18 आंदोलन का ऐलान किया है। इसके लिए शिक्षकों के सभी संगठन ने मिलकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश का गठन किया है। 7 अप्रैल को संयुक्त मोर्चा की ओर से लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल को आंदोलन की विधिवत सूचना भेजी गई।
Madhya Pradesh Teachers Plan 8-18 Agitation, Notice Sent to DPI Bhopal
श्रीमान आयुक्त महोदय, लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल के नाम संबोधित सूचना पत्र में लिखा है कि मप्र के समस्त अध्यापक शिक्षक संवर्ग संगठनों ने मिलकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा बैनर तले सामूहिक प्रदर्शन का निर्णय निम्न मांगों को लेकर आयोजित किया है:-
RTE अधिनियम 2009 अंतर्गत कक्षा एक से आठ तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए TET परीक्षा अनिवार्य होने के सम्बन्ध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 1 सितंबर 2025 को दिए गए फैसले में मध्यप्रदेश सरकार शिक्षकों का पक्ष पुनर्विचार याचिका के माध्यम से रखें एवं लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा दिनांक 3 मार्च 2026 को जारी आदेश को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त करें।
अध्यापक संवर्ग से नवीन शैक्षणिक संवर्ग में 1 जुलाई 2018 से नियुक्त शिक्षकों को क्रमोन्नति-पदोन्नति के समान ही अवकाश नगरीकरण, ग्रेच्युटी/पेंशन की पात्रता में सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करते हुए कोष एवं लेखा विभाग की IFMS पोर्टल पर प्रविष्ट नियुक्ति दिनांक 1 जुलाई 2018 को विलोपित कर सेवा में भर्ती की वास्तविक प्रथम नियुक्ति दिनांक की प्रविष्टि करने का कष्ट करे।
Teachers in MP Gear Up for 8-18 Protest, Official Intimation Sent to DPI
अतः श्रीमान से अनुरोध है, TET परीक्षा आदेश से मप्र के शिक्षक मानसिक तनाव से गहरे अवसाद में है, 5 लाख शिक्षकों के परिवारों पर रोजी-रोटी छिनने का संकट आने से जनहानि हो सकती है, RTE अधिनियम लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET परीक्षा से छूट प्रदान करने एवं प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा गणना करते हुए ग्रेच्युटी व पेंशन की पात्रता का आदेश प्रदान करने की कृपा करें। अन्यथा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 8 अप्रैल को जिले में धरना, 11 अप्रैल को ब्लाक में ज्ञापन पश्चात राजधानी भोपाल में 18 अप्रैल 2026 को प्रदेश के समस्त अध्यापक शिक्षकों द्वारा महा धरना आयोजित किया जाएगा।
अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा में शामिल संगठन
- मनोहर दुबे प्रांताध्यक्ष प्रांतीय शिक्षक संघ
- जगदीश यादव प्रांताध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ
- राकेश दूबे प्रांताध्यक्ष शा. शिक्षक संगठन
- भरत पटेल प्रांताध्यक्ष आजाद अध्यापक शि.संघ
- राकेश नायक प्रांताध्यक्ष राज्य शि. कांग्रेस
- परमानंद डेहरिया प्रांताध्यक्ष NMOPSMP
- श्रीमती शिल्पी सिवान प्रांताध्यक्ष आजाद अध्यापक संघ
- डी. के. सिंगोर TWTAMP
- राजिक कुरैशी म.प्र.अध्या.शि.संघ
- महेश भादे अध्या. संघर्ष समिति
- शालिगराम चौधरी राज्य अध्या. संघ
- सत्येन्द्र सिंह तिवारी NEW NMOPS MP
- भरत भार्गव अध्या. अधिकार संघ
- राकेश पटेल गुरूजी अध्या. संघ
- रमाशंकर पाण्डे नवीन गुरूजी संघ
- अजय बख्शी भा. आजाद परिषद
- विश्वैश्वर झारिया आम अध्या.शि.संघ
- सतीश खरे प्रांत प्रमुख PMUMSMP
- राजा भैय्या गुर्जर क्रांति, जन शि. संघ
- परसराम कापड़िया वरिष्ठता बहाली मंच

