RASHIFAL: अगले 19 दिन में आपकी लाइफ में बड़ा चेंज आ सकता है, बुध ग्रह का मीन में गोचर

Updesh Awasthee
सौरमंडल के युवराज बुध ग्रह दिनांक 11 अप्रैल 2026 को मीन राशि क्षेत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मीन राशि बुध ग्रह की नीच राशि मानी जाती है, क्योंकि बुद्ध तर्क और बुद्धि के कारक हैं जबकि मीन राशि भावनाओं और कल्पना की राशि है। इसका मतलब हुआ कि जब बुध ग्रह मीन राशि में होते हैं तो मनुष्यों को उनका पूर्ण स्वाभाविक प्रभाव नहीं मिल पाता है। बुध ग्रह मीन राशि में पूरे 19 दिन तक रहेंगे। 30 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 06:55 बजे मीन राशि से निकालकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इन 19 दिनों में बुध ग्रह सभी मनुष्य को प्रभावित करेंगे। यहां हम सभी राशियों के लिए संक्षिप्त राशिफल दे रहे हैं जो 11 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक के लिए है:- 

Rashifal: Big Life Changes in Next 19 Days as Mercury Transits into Pisces

मेष (Aries): बुद्ध आपके 12वें भाव में रहेंगे। खर्चों में वृद्धि हो सकती है और नींद में व्यवधान आ सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।
वृषभ (Taurus): 11वें भाव में गोचर आय के नए स्रोत खोल सकता है। सामाजिक दायरे में आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी।
मिथुन (Gemini): 10वें भाव (कर्म) में बुद्ध कार्यक्षेत्र में बदलाव या नई जिम्मेदारी ला सकते हैं। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा।

कर्क (Cancer): 9वें भाव में बुद्ध धार्मिक यात्राओं के योग बनाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और उच्च शिक्षा में रुचि बढ़ेगी।
सिंह (Leo): आपके 8वें भाव में गोचर होगा। अचानक धन लाभ के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
कन्या (Virgo): आपके 7वें भाव (साझेदारी) में बुद्ध रहेंगे। व्यापारिक रिश्तों में गलतफहमी से बचें। जीवनसाथी के साथ संवाद स्पष्ट रखें।

तुला (Libra): 6ठे भाव में गोचर शत्रुओं पर विजय दिलाएगा, लेकिन कर्ज के लेन-देन से बचें। त्वचा संबंधी छोटी समस्याएं हो सकती हैं।
वृश्चिक (Scorpio): 5वें भाव में गोचर प्रेम संबंधों और संतान पक्ष के लिए मिला-जुला रहेगा। विद्यार्थियों को एकाग्रता पर काम करना होगा।
धनु (Sagittarius): 4थे भाव में बुद्ध सुख-सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित कराएंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और संपत्ति संबंधी कागजों को ध्यान से पढ़ें।

मकर (Capricorn): 3रे भाव में गोचर आपके साहस और पराक्रम को बढ़ाएगा। छोटी यात्राओं के योग बनेंगे और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
कुंभ (Aquarius): आपके 2रे भाव (धन) में बुद्ध की स्थिति बचत और निवेश के लिए प्रेरित करेगी। परिवार में कोई मांगलिक चर्चा हो सकती है।
मीन (Pisces): बुद्ध आपकी ही राशि (लग्‍न) में होंगे। आप थोड़े भावुक महसूस कर सकते हैं। बड़े निर्णय लेते समय किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें।

विशेष सुझाव: मीन में बुद्ध के प्रभाव को संतुलित करने के लिए 'ॐ बुं बुधाय नमः' का जाप करना और पक्षियों को दाना डालना शुभ फलदायी रहता है। गीतांजलि ज्योतिष केंद्र, इंदौर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!