MAPLE HIGH STREET BHOPAL की सिक्योरिटी फेल, बुर्का गैंग ने रात में चोरी की, सुबह आग लगा दी

Updesh Awasthee
भोपाल, 15 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराधियों के हौसले बुलंद है और प्राइवेट सिक्योरिटी सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गए हैं। SAGE यूनिवर्सिटी में फायरिंग हो गई थी और कल MAPLE HIGH STREET शॉपिंग मॉल में बड़ी आसानी से चोरी हो गई। सिक्योरिटी सिस्टम का फेलियर देखिए। बुर्का गैंग ने रात में चोरी की और सुबह वापस आकर दुकान में आग लगाई लेकिन सिक्योरिटी को पता ही नहीं चला। 

Bhopal: Security Breach at Maple High Street, Burqa Gang Steals at Night, Sets Fire in Morning

नर्मदा पुरम हाईवे की प्राइम लोकेशन पर Maple High Street शॉपिंग मॉल स्थित है। शॉपिंग मॉल का मतलब होता है हाई सिक्योरिटी। शॉपिंग मॉल में दुकान लेने वाले व्यापारी, सिक्योरिटी को लेकर निश्चिन्त होते हैं लेकिन Maple High Street की सिक्योरिटी बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में सो रही थी। घटना 13-14 अप्रैल की दरमियानी रात की है। रात करीब 9:00 बजे दो संदिग्ध युवक थे। इनमें से एक ने बुर्का पहन रखा था जबकि दूसरा हेलमेट पहने हुए था। उन्होंने रत्न हाउस फाइनल रैकी की। बताया जा रहा है कि उनके साथ एक युवती भी थी। इसके बाद रात करीब 1:27 बजे वही तीनों दुकान की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। यह वीडियो CCTV कैमरे के माध्यम से रिकॉर्ड हो गया। लगभग 25 मिनट तक दुकान में रहे और उसके बाद जब बाहर निकले तो सब की पीठ पर बैग था, जिसमें हीरे जवाहरात भरे हुए थे। इसके बाद मंगलवार की सुबह 8:05 बजे बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक के पास सफेद थैला था। वह फिर से दुकान के अंदर गया और थैली में रखा जलनशील पदार्थ डालकर दुकान में आग लगा दी। सिर्फ 10 मिनट के भीतर लगभग 50% दुकान जल गई। जब आग लगाई गई तो ब्लास्ट भी हुआ। जिसमें आग लगने वाला युवक बाल बाल बचा। 

आग लगने के 10 मिनट बाद सिक्योरिटी आई

अब Maple High Street का सिक्योरिटी फैलियर देखिए। 
सोमवार की शाम संदिग्ध लोग दिखाई दिए लेकिन सिक्योरिटी नहीं थी। 
  • दरमियानी रात दुकान की शटर ऊपर उचका कर लगभग 25 मिनट तक चोरी की गई। शूटर उचकाने पर तेज आवाज भी आती है, लेकिन सिक्योरिटी नहीं आई। 
  • सुबह 8:05 बजे वह आग लगाने आए, दुकान की शूटर उचकी हुई थी, लेकिन रात 1:30 बजे से सुबह 8:00 बजे तक सिक्योरिटी ने इसको देखा था कि नहीं। 
आग लगाने के दौरान जब सुबह ब्लास्ट हुआ, इसके 10 मिनट बाद सिक्योरिटी गार्ड आया। यदि ब्लास्ट नहीं होता तो शायद पूरी दुकान जल जाती लेकिन सिक्योरिटी नहीं आती। 

अपराधियों में पुलिस का तो खौफ ही नहीं है 

पिछले कुछ समय से भोपाल में जिस प्रकार की आपराधिक वारदातें हो रही हैं, एक बात बिल्कुल स्पष्ट समझ में आ रही है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। पुलिस की निगरानी में रहने वाले बदमाश सरेआम फायरिंग कर देते हैं। मोबाइल स्नैचिंग और रास्तों पर लूटपाट आम बात हो गई है। हिम्मत देखिए रात में चोरी करने के बाद सुबह दुकान में आग लगने तक आ गए। शायद उनको मालूम था कि पुलिस कुछ नहीं करेगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!