इंदौर में पुलिस की डिपार्टमेंटल पॉलिटिक्स के चलते पांच पुलिस अधिकारी सस्पेंड

Updesh Awasthee
इंदौर, 19 अप्रैल 2026
: इंदौर पुलिस में आजकल काफी कुछ बिल्कुल वैसा ही चल रहा है जैसे कई सालों पहले मुंबई पुलिस में चल रहा था। पुलिस डिपार्टमेंट में अधिकारियों के बीच हाई लेवल पॉलिटिक्स चल रही है। इसके चलते पांच पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। 

Departmental Politics in Indore Police: Five Officers Suspended

शनिवार को हुई इस कार्रवाई में एसआई संजय विश्नोई, प्रणीत भदौरिया, दिनेश जाट, रविन्द्र कुशवाह और एक कोर्ट मुंशी को निलंबित किया गया है। एसआई संजय विश्नोई गंभीर मामलों और अंधे कत्ल सुलझाने में बेहतर काम के लिए जाने जाते रहे हैं, जबकि प्रणीत लंबे समय से खुफिया कार्य देख रहे थे। रविन्द्र कुशवाह क्राइम ब्रांच से हटकर लसूड़िया आए थे और दिनेश जाट भी खुफिया कार्य में लगे थे। कुल मिलाकर यह एक टीम थी जो कुछ खास प्रकार के काम कर रही थी। कुछ दिनों पहले डीसीपी जोन-2 ने ट्रांसफर सूची जारी की थी, जिसमें संजय विश्नोई को तिलक नगर और प्रणीत भदौरिया को परदेशीपुरा भेजने के आदेश दिए गए थे। लेकिन करीब दो महीने बीतने के बाद भी, पुलिस अधिकारियों ने ट्रांसफर आर्डर का पालन नहीं किया था। 

पिछले दिनों एक शिकायत मिली। निलेश नाम के व्यक्ति ने बताया कि, उपरोक्त पुलिस अधिकारी एक वारंट की तामीली के नाम पर जबरदस्ती घर में घुसे। इस मामले में एक रिटायर्ड एसीपी का नाम भी आया है। इस शिकायत के आधार पर उपरोक्त चारों पुलिस अधिकारियों और उनके साथ मौजूद कोर्ट मुंशी को सस्पेंड कर दिया गया है। एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पांच पुलिसकर्मियों को विभागीय कारणों से निलंबित किया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!