इंदौर में एबी रोड क्लियर, बीआरटीएस का नामोनिशान खत्म, 11.5 km में सभी 17 बस स्टॉप हटाए

Updesh Awasthee
इंदौर दिनांक 19 अप्रैल 26
: आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा ए बी रोड से हटाए गए बी आर टी एस बस स्टॉप एवं रेलिंग कार्य का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री अभय राजनगवंकर, सहायक यंत्री श्री शैलेंद्र मिश्रा ओर अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

AB Road Cleared in Indore, BRTS Corridor Completely Removed

विदित हो कि निगम द्वारा संपूर्ण बी आर टी एस 11.5 km में स्थित सभी 17 बस स्टॉप व  दोनों ओर की रेलिंग (चिड़ियाघर स्थित 50 मीटर की रेलिंग सुरक्षा की दृष्टि से अभी नहीं हटाई है तथा दो बस स्टॉप का मलवा चल रहे एलिवेट कॉरिडोर की बैरीकेडिंग के अंदर होने से हटाना बाकी है जो कि ट्रैफिक मूवमेंट एरिया में नहीं है को छोड़कर) को हटाने का कार्य पूर्ण कर दिया है तथा हटाए गए सभी बस स्टॉप व रेलिंग के स्थान पर समानांतर रूप से डामर पेचवर्क का कार्य किया गया है।

आयुक्त श्री सिंघल द्वारा निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर उचित सुरक्षा की दृष्टि से उचित बैरिकेटिंग करने व डीप साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए । इसी के साथ आयुक्त श्री सिंघल द्वारा बी आर टी एस पर विजय नगर से एल आई जी तक स्टॉर्म वाटर लाइन  का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण में आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि प्रत्येक चैम्बर पर इनलेट चैम्बर बनाए जाए सभी चैम्बर की डीप सफाई की जाए,  कुछ स्थानों पर स्टॉर्म वाटर लाइन में क्रॉस कनेक्शन नहीं होने से अवरोध (ब्लॉकेज) पाया गया जिस पर निर्देश दिए गए कि तत्काल सफाई कर अवरोध (ब्लॉकेज) दूर करने हेतु तत्काल क्रॉस कनेक्शन किए जाए एवं वर्षा काल पूर्व स्टॉर्म वाटर लाइन के चेंबर एवं पाइपलाइन को पूर्णत साफ़ करने के निर्देश दिए गए ताकि वर्षा काल में ए बी रोड पर किसी भी प्रकार की जल जमाव की स्थिति निर्मित नहीं हो ओर नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!