महिलाओं के नाम पर दिखावटी कोशिश कर रही बीजेपी सरकार : जोबट विधायक सेना पटेल

Updesh Awasthee
आलीराजपुर, 28 अप्रैल 2026
: जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल ने मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के नाम पर केवल दिखावटी राजनीति कर रही है, जबकि वास्तविक सशक्तिकरण का कार्य भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने किया है। 

पटेल ने कहा कि भाजपा यदि सच में महिला हितैषी है, तो लोकसभा (543) और मध्यप्रदेश विधानसभा (230) सीटों पर महिला आरक्षण लागू करने की स्पष्ट घोषणा करे। उन्होंने सरकार के निंदा प्रस्ताव को “राजनीतिक दिखावा” बताते हुए कहा कि कांग्रेस इसका सदन में विरोध करेगी। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का महिलाओं के प्रति रवैया दोहरा है, मंचों पर सम्मान की बात, लेकिन अधिकार देने में पीछे हटना। पटेल ने दोहराया कि कांग्रेस महिलाओं को वास्तविक भागीदारी दिलाने के पक्ष में है, जबकि भाजपा केवल प्रचार तक सीमित है।

आलीराजपुर में हिंदू समाज ने भव्य गो सम्मान यात्रा निकाली

गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और अवैध बूचड़खानों पर रोक की मांग को लेकर जिले में हिन्दू समाज ने भव्य ‘गो सम्मान यात्रा’ निकाली। हजारों महिला-पुरुषों की भागीदारी के साथ निकली इस रैली में शहर भर में जयकारों और नारों की गूंज रही। 

समाधि स्थल से शुरू हुई यात्रा कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम निधि मिश्रा को 11 हजार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने और अवैध बूचड़खानों को तत्काल बंद करने की मांग की गई। 

प्रशासन की पुख्ता व्यवस्थाओं के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बड़ी जनभागीदारी के चलते यह आयोजन जिले में एक प्रभावशाली जनआंदोलन के रूप में उभरा। रिपोर्ट: नवीन सेन।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!