शाहपुरा भोपाल के मजदूर की हनुवंतिया में मौत, रिश्तेदारों के साथ घूमने गया था

Updesh Awasthee
भोपाल, 30 अप्रैल 2026
: खंडवा जिले में स्थित पर्यटन केंद्र हनुवंतिया टापू में भोपाल के एक युवक की मौत हो गई। वह खंडवा में अपने रिश्तेदार की मृत्यु के उपरांत 13वीं के कार्यक्रम में आया था और कार्यक्रम के बाद अन्य रिश्तेदारों के साथ पर्यटन के लिए गया हुआ था। 

Bhopal Labourer Dies in Hanuwantiya During Trip with Relatives

जानकारी के अनुसार बसंत कोठारे पिता मेहताब कोठारे, निवासी शाहपुरा, भोपाल; अपने भाई-भाभी और अन्य रिश्तेदारों के साथ खंडवा जिले के बीड़ क्षेत्र स्थित कौड़ियां खदान में एक पारिवारिक कार्यक्रम (तेरहवीं) में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के बाद सभी लोग घूमने के लिए हनुवंतिया पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे बसंत बैकवॉटर में नहाने उतरा और अचानक गहरे पानी में चला गया। परिजनों ने तुरंत उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बीड़ पुलिस चौकी प्रभारी राधेश्याम मालवीय के मुताबिक, मृतक भोपाल में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मूंदी अस्पताल भेज दिया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!