भोपाल, 16 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों के यात्री क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों के लिए एक्स्ट्रा इनकम का आखिरी मौका है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 20 अप्रैल है। मजे की बात यह है कि रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी अपनी जगह अपनी बेरोजगार संतान को प्रस्तावित कर सकते हैं।
Last Chance Alert: Retired Railway Employees in Bhopal Can Earn Extra Income
रेलवे स्टेशनों पर लगी आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) अक्सर बंद रहती हैं, क्योंकि यात्रियों को उन्हें चलाना नहीं आता। इससे टिकट काउंटर पर भीड़ बढ़ती है और लोगों को परेशानी होती है। इसी समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने एटीवीएम संचालन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य आवेदन कर सकते हैं।
चयनित व्यक्ति मशीन चलाने के साथ यात्रियों को इसकी जानकारी भी देंगे। यह नौकरी संविदा आधारित है, जिसमें वेतन नहीं बल्कि टिकट बिक्री पर कमीशन मिलेगा। इससे यात्रियों को राहत और आवेदकों को रोजगार का अवसर मिलेगा। इसके लिए 20 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं और मई के आखिरी तक नियुक्ति हो जाएगी।
ये कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए केवल रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी, उनके पति/पत्नी या 18 साल से अधिक उम्र के बच्चे ही आवेदन के लिए पात्र हैं। कर्मचारी खुद आवेदन कर सकता है या परिवार के किसी एक सदस्य को नामित कर सकता है। हालांकि एक परिवार से सिर्फ एक ही व्यक्ति को आवेदन की अनुमति होगी। हाल ही में रिटायर हुए कर्मचारियों को प्राथमिकता भी दी जाएगी।

.webp)