भोपाल में पुलिस का खौफ खत्म, बागउमराव दूल्हा इलाके में सरे आम फायरिंग - अपराध समाचार

Updesh Awasthee
भोपाल, 8 अप्रैल 2026
: चाहे बंसल वन मॉल जैसा कॉर्पोरेट इलाका हो या फिर बागउमराव दूल्हा जैसा पुराना भोपाली इलाका, पुलिस का खौफ कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। लिस्टेड गुंडे द्वारा दिनदहाड़े सरेआम फायरिंग की गई। पुलिस का फेलियर और गुंडो की दहशत देखिए की कोई रिपोर्ट लिखवाने नहीं गया। CCTV वीडियो वायरल हुआ तो मामला मीडिया तक पहुंचा और सवाल जवाब शुरू हुए। 

Crime News: Gunfire Reported in Bhopal’s Bagh Umrao Dulha Area, Police Under Scanner

जानकारी के मुताबिक वायरल हुआ वीडियो बुधवार दोपहर के समय का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, बागउमराव दूल्हा में सड़क पर खड़े होकर एक व्यक्ति किसी से बात कर रहे थे। उनके वाहन पर एक महिला भी बैठी है। इसी बीच बाइक सवार युवक टर्न होता है। जिसकी बाइक पहले से खड़े व्यक्ति की स्कूटी से मामूली रूप से टच हो जाती है। इसी बात को लेकर आरोपी बहस करता है। इसी दौरान आरोपी बाइक से उतरा और अपनी कमर से एक पिस्टल को निकाला। यह देखकर स्कूटी सवार महिला उससे भिड़ गई। आरोपी को धकेलकर दिवार तक ले गई और लगातार आरोपी को फायर करने से रोकने का प्रयास करती रही। आरोपी कुछ दूरी पर जाता है। लौटता है और हवाई फायर कर देता है। इससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। 

फायरिंग करने वाला बदमाश, लिस्टेड गुंडा है

वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान बैरसिया रोड करोंद निवासी दिलावर खान के रूप में की है। जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ निशातपुरा सहित अन्य थानों में दर्जनों आपराधिक केस दर्ज हैं। ऐशबाग थाने के टीआई संदीप पंवार ने बताया कि फरियादी थाने नहीं आए थे। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपी की पहचान करोंद के बदमाश दिलावर के रूप में की है। उसकी तलाश की जा रही है। 

खबर से पैदा हुए सवाल 

जैसा कि पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाला एक निगरानीशुदा बदमाश है। "निगरानीशुदा बदमाश" का मतलब होता है, ऐसा अपराधी जो पुलिस की निगरानी में है। अब आप खुद बताइए, जो व्यक्ति पुलिस की निगरानी में है, वह खुलेआम अवैध हथियार लेकर कैसे घूम सकता है। उसकी इतनी हिम्मत कैसे हो सकती है कि वह भरे बाजार में सरेआम फायरिंग कर दे। इसका मतलब है कि पुलिस की निगरानी में कोई कमी है। 

पॉइंट नंबर दो- पुलिस ने बताया कि मामले की शिकायत करने के लिए कोई नहीं आया। यह लाइन अपने आप में भोपाल पुलिस का फेलियर है। इसका मतलब है कि भोपाल के इस इलाके में बदमाशों की दहशत इतनी अधिक बढ़ गई है कि लोग शिकायत करने भी नहीं जाते। लोगों को पुलिस पर विश्वास नहीं है। लोग अपने लड़ाई झगड़ा अपनी ताकत के दम पर सुलझा रहे हैं। यदि ऐसा है तो बेहद गंभीर बात है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!