AIIMS भोपाल में नमाज का वीडियो वायरल और विवाद शुरू

Updesh Awasthee
भोपाल, 19 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के सरकारी कैंपस में एक महिला द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी के साथ एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि सरकारी संस्थान, 5 टाइम नमाज के लिए नहीं होते। आप अपनी कुर्सी पर बैठकर नमाज पढ़ सकते हैं लेकिन नमाज पढ़ने के लिए एक विशेष स्थान पर अतिक्रमण करना उचित नहीं है। 

AIIMS Bhopal Namaz Video Goes Viral, Sparks Controversy on Campus

इस मामले में एम्स भोपाल के मैनेजमेंट से सवाल किया जा रहे हैं। पूछा जा रहा है कि, महिला को नमाज पढ़ने की अनुमति किसके द्वारा दी गई। लोगों का कहना है कि आज एक महिला और कल पूरा समूह यहां पर आकर नमाज पढ़ने लगेगी और फिर 20 साल बाद एम्स अस्पताल की जमीन को, वक्फ की संपत्ति घोषित कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर कुछ लोग महिला की समर्थन में भी है। 

उनका कहना है कि महिला शांतिपूर्वक एकांत स्थान पर नमाज पढ़ रही है तो इसमें बुराई क्या है। जवाब में लोगों का कहना है कि वह, आम नागरिकों के लिए आरक्षित कुर्सी पर बैठकर अपनी धार्मिक प्रार्थना पूरी कर सकती है। सरकारी भवन में कुछ समय के लिए एक स्थान पर अतिक्रमण करना उचित नहीं है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!