लक्ष्मी हॉस्पिटल पटेल नगर में तोड़फोड़, मरीज की मौत के बाद डॉक्टर भाग गया था

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 4 मार्च 2026
: BHEL सेक्टर के पटेल नगर में स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक मरीज के परिजनों द्वारा तोड़फोड़ कर दी गई। मरीज को पेट की बीमारी का इलाज करने के लिए भर्ती किया गया था। अचानक उसकी मौत हो गई। जब परिजनों ने डॉक्टर से मिलना चाहा तो स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर साहब तो चले गए। इस बात से परिजन नाराज हो गए और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। 

पेट की बीमारी का इलाज करने के लिए भर्ती किया गया था

जानकारी के अनुसार लक्ष्मण वंशकार आदमपुर छावनी का रहने वाला था। पेट की गंभीर समस्या थी। 2 मार्च को चक्कर आने के बाद बेहोश हो गया था। अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

मरीज की मौत के बाद डॉक्टर गायब हो गया

वहीं मौत के बाद परिजन ने कहा कि डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण ही लक्ष्मण की जान गई है। परिजन इलाज करने वाले डॉक्टर से मिलना चाहते थे, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने बताया कि फिलहाल डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं हैं। इस बात से नाराज परिजन भड़क गए।

गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की

उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों से थाने चलकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। 

पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि मामले में मर्ग कायम किया जाएगा और शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इसके बावजूद परिजन तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और इलाज करने वाले डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

पुलिस पर पथराव बदले में लाठी चार्ज

इसी बात को लेकर परिजन और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई और पथराव शुरू हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हालात बिगड़ते देख आसपास के थानों से भी पुलिस बल मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया।

पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा डॉक्टर सही कह रहे हैं या गलत

वहीं पिपलानी पुलिस स्टेशन के TI चंद्रिका यादव ने कहा कि डॉक्टर्स ने लक्ष्मण वंशकार के सिर में क्लॉटिंग की जानकारी दी है। उनकी मौत शायद कार्डियक अरेस्ट से हुई है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!