ललित मुद्गल, शिवपुरी, 13 मार्च 2026: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। यहां बलात्कार पीड़िता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के भाइयों ने तत्काल बदले की कार्रवाई की और बलात्कार के आरोपों पर हमला कर दिया। बीच बचाव में बलात्कार के आरोपी की मां की मौत हो गई।
Anganwadi Worker Raped in Shivpuri, Accused’s Mother Murdered in Alleged Revenge
रन्नौद नगर के सदर बाजार में निवास करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने रन्नौद पुलिस को बताया कि आज दोपहर लगभग डेढ बजे मैं अपनी आंगनबाड़ी के स्टाफ के बीमार रिश्तेदार को देखने अस्पताल गई थी। अस्पताल जाने के बाद मे अपने घर जा रही थी तभी रास्ते में इंदल गुर्जर बाइक से मेरे पास आ गया। उसने मुझे घर छोड़ देने का प्रस्ताव दिया। मैंने उसकी बाइक पर लिफ्ट ले ली। इंदल मुझे घर ना ले जाते हुए नगर पालिका के पास वाले सुनसान रास्ते की तरफ ले गया। जैसे ही मुझे खतरे का एहसास हुआ तो मैं उसकी बाइक से कूद रही लेकिन उसने मुझे पकड़ लिया और जबरदस्ती नदी के किनारे ले गया। जहां मेरे साथ बलात्कार किया गया।
पीड़िता का कहना हे कि इसके बाद में इंदल वहां से भाग गया। मैंने फोन लगाकर अपने भाई का पूरा घटनाक्रम बताया। रन्नौद थाना पुलिस ने इस मामले मे पीड़िता के बयान के आधार पर इंदल गुर्जर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया।
इधर इंदल की मॉ की संदिग्ध की मौत
रन्नौद के वार्ड क्रमांक 13 मे निवास करने वाली सिरकुंवर उम्र 65 साल पत्नी पोखम गुर्जर की संदिग्ध मौत की खबर मिल रही है। महिला की मौत सिर मे चोट लगने के कारण हुई है। मृतक महिला बलात्कार के आरोपी इंदल गुर्जर की मॉ है। जानकारी मिल रही है कि इंदल गुर्जर बलात्कार की घटना को अंजाम देकर सीधे अपने घर पहुंचा है और अपनी बाइक को घर के पीछे खड़ी कर घर मे घुस गया था। इधर बलात्कार की पीडिता के भाईयो ने मिलकर इंदल गुर्जर के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया।
बीच-बचाव में गई मां की जान
हमलावरों ने जब लोहे की रॉड और लाठियों से इंदल पर हमला किया, तो उसे बचाने के लिए उसकी 65 वर्षीय मां सिर कुंवर बाई बीच में आ गई। हमले के दौरान वृद्ध महिला की कनपटी और सिर के पास गंभीर चोट आई, जिससे संभवतः ब्रेन हेमरेज होने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमले में आरोपी इंदल की पसलियों में भी गहरी चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की स्थिति
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। रन्नौद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन महिला की मौत के मामले में फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जाऐगी।

.webp)