भोपाल, 26 मार्च 2026 - मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन प्रश्न/उत्तर आपत्ति (Objection) लिंक जारी कर दिया है।
उम्मीदवार 26 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। परीक्षा 24 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। महत्वपूर्ण विवरण:
भर्ती का नाम: Asst. Sub-Inspector (Computer) and Head Constable (Computer) Recruitment Test-2026 (Police H.Q.)
आपत्ति जमा करने की तिथियां: 26 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
कुल पद: 89 (ASI Computer - 14, Head Constable Computer - 75)
MP ASI HC कंप्यूटर भर्ती परीक्षा 2026: प्रश्न-उत्तर आपत्ति हेतु डायरेक्ट लिंक
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा-2026 के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर लॉगिन करके अपना प्रश्न पत्र, उत्तर कुंजी और व्यक्तिगत उत्तर शीट देख सकते हैं तथा गलत प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है, वे तुरंत वेबसाइट (यहां क्लिक करें) पर जाकर आपत्ति लिंक चेक करें और निर्धारित समयावधि में अपनी आपत्तियां सबमिट कर दें। आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया (शारीरिक परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन आदि) चलेगी।
नोट: आपत्ति दर्ज करने से पहले अपनी उत्तर शीट अच्छी तरह मिलान कर लें। प्रत्येक आपत्ति के लिए बोर्ड के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। सभी उम्मीदवारों को सलाह है कि समय सीमा समाप्त होने से पहले आपत्ति दर्ज कर लें। लेटेस्ट अपडेट के लिए कृपया भोपाल समाचार को गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें और टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। जहां सभी अपडेट लाइव और सबसे पहले होते हैं।

.webp)