MP NEWS VIDEO - मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से होली की ठंडाई

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 2 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव इस बार बड़े धूमधाम से होली मना रहे हैं। दिन में किसानों के लिए पांच रंगों की पोटली खोली तो शाम को 5 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों के लिए होली की ठंडाई ले आए। अब जबकि कुछ लोगों की लड़ाई के कारण महंगाई और पेट्रोल के दाम बढ़ने वाले हैं, मुख्यमंत्री की यह ठंडाई कर्मचारियों के परिवार को राहत देने का काम करेगी।

CM Mohan Yadav Announces Holi ‘Thandai’ for MP Government Employees

मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि, आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है। सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी।

पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की, कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। शाम को सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है। सभी को होली की बधाई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!