भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध परिवहन, हर चौथे वाहन में सिलेंडर मिले, ट्रैफिक और RTO की कार्रवाई

Updesh Awasthee
भोपाल, 15 मार्च 2026
: भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध परिवहन कर रहे हैं वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा चालानी कार्रवाई की गई। बैरसिया में चेकिंग पॉइंट बनाया गया। आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई और प्रत्येक चौथ वहां में रसोई गैस सिलेंडर का अवैध परिवहन पाया गया। 

भोपाल का बॉर्डर क्रॉस कर रहे 27 प्रतिशत वाहनों में अवैध सिलेंडर मिले

विजय/अरुण शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश अनुसार एलपीजी की कालाबाजारी एवं उसके अवैध परिवहन को रोकने के लिए अनुभाग बैरसिया की राजस्व विभाग, बैरसिया अनुभाग की पुलिस टीम, जिला परिवहन अधिकारी की टीम द्वारा वाहनों का विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 200 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से कुल 54 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 93 हजार 200 का प्रशमन शुल्क वसूल किया। 

जब डंडा लेकर खड़े हुए तो यह भी मिल गए

इस कार्रवाई के दौरान ही, तीन बसों के फिटनेस को निरस्त करने की कार्रवाई जिला परिवहन अधिकारी द्वारा की गई। राजस्व विभाग द्वारा बिना रॉयल्टी के खनिज का परिवहन करने पर दो डंपरों को थाना गुनगा में आगामी कार्रवाई के लिए जप्त कर खड़ा किया गया है। वाहन चालकों को अधिक रफ्तार से गाड़ी ना चलाने, दुपहिया वाहनों में दो से अधिक सवारी न बिठाने तथा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने के लिए, सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने के लिए भी  प्रेरित किया गया। उक्त कार्रवाई नियमित अंतराल में सतत जारी रहेगी। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!