मोहन को संतुष्टि तभी मिली जब किसान की खाट पर खाना खा लिया - जन्मदिन विशेष

Updesh Awasthee
भोपाल, 25 मार्च 2026
: कोई योजना या ऐलान नहीं था लेकिन फिर भी राजधानी भोपाल में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिन एक उत्सव बन गया। डॉ मोहन यादव प्रारंभ से अंत तक पूरी ऊर्जा से भरे हुए दिखाई दिए लेकिन शायद संतुष्ट नहीं हुए थे। CM डॉ मोहन यादव को संतुष्टि तभी मिली, जब वह एक किसान के घर पहुंच गए और उसकी खाट पर बैठकर खाना खाया। 

प्रदेश अध्यक्ष से लेकर प्राथमिक सदस्य तक, जो भी आया, सबसे मिले

आज सुबह सीमा हाउस के दरवाजे पर लोगों की लाइन लगी हुई थी। राज्य के मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए जिन राज्य स्तरीय हस्तियों को आना था, वह तो आई ही लेकिन खास बात यह रही कि, मध्य प्रदेश के कई ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा के कार्यकर्ता और किसान भी आए। स्थिति यह बन गई, सीएम हाउस में किसी को भी प्रवेश पर कोई रोक-टोक नहीं थी। लोग मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बिल्कुल वैसे ही जा रहे थे जैसे अपने घर के मुखिया से मिलते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर भाजपा के प्राथमिक सदस्य तक, जो भी आया, डॉ मोहन यादव सबसे पूरी ऊर्जा के साथ मिलते रहे। बड़ी बात यह है कि जन्मदिन की शुभकामनाएं स्वीकार करने के बाद अपने काम पर निकल गए। यानी जन्मदिन के दिन भी छुट्टी नहीं मनाई। 

एक निर्धन किसान ने प्रेम पूर्वक भोजन का निमंत्रण दे दिया था

सीएम हाउस में जो कुछ भी हुआ, उसमें औपचारिकता, उल्लास, उत्साह और समर्थन सब कुछ था लेकिन मोहन शायद इतने से संतुष्ट नहीं थे। एक निर्धन किसान श्री हरि रैकवार ने प्रेम पूर्वक डॉ मोहन यादव को भोजन का निमंत्रण दे दिया था। मुख्यमंत्री ने उनके घर का एड्रेस निकलवाया और सीधे सागर जिले के मोइली गांव पहुंच गए। निर्धन किसान श्री हरि रैकवार के पास भी बहुत कम समय था। जब मुख्यमंत्री रवाना हुए तब उनको सूचित किया गया। इतने समय में निर्धन किसान श्री हरि रैकवार के परिवार ने यथाशक्ति स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने प्रेम पूर्वक किसान के खाट पर बैठकर भोजन ग्रहण किया और फिर एक मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्य पर वापस लौट गए। 



भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!