भोपाल में पेट्रोल पर लिमिट सेट करने वाला पेट्रोल पंप सील

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 25 मार्च 2026
: पेट्रोल पंप का संचालक पेट्रोल के विक्रय एवं वितरण में अपनी तरफ से कोई भी नियम निर्धारित नहीं कर सकता। आज एयरपोर्ट रोड पर एक पेट्रोल पंप संचालक ने पेट्रोल के विक्रय पर लिमिट सेट की। इसके कारण प्रशासनिक कार्रवाई का शिकार हो गया और पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। 

Bhopal Action: Petrol Pump Shut for Fixing Petrol Limit for Customers

दर्शन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक पेट्रोल पंप ऑपरेटर और बाइक सवार व्यक्ति के बीच बहस हो रही है। पेट्रोल पंप ऑपरेटर ₹200 से अधिक का पेट्रोल देने से साफ मना कर रहा है। जब यह वीडियो भोपाल कलेक्टर तक पहुंचा दो भोपाल जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री चंद्रभान सिंह जादौन अपनी टीम एवं नापतौल विभाग के अधिकारियों को लेकर एयरपोर्ट रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। जब अधिकारियों ने पूछताछ की तो कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि पेट्रोल पंप संचालक द्वारा यह आदेश दिया गया है कि किसी भी व्यक्ति को ₹200 से अधिक का पेट्रोल नहीं देना है। यह पेट्रोल पंप नायरा कंपनी का है। अधिकारियों ने वीडियो की पुष्टि होते ही पेट्रोल पंप को सील कर दिया। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए और पंचनामा बनाया गया। 

दरअसल, पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर कई प्रकार के सही और गलत समाचार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसके कारण पैनिक की स्थिति बन जाती है। कलेक्टर ने ऐसी किसी भी स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए, स्पष्ट बयान जारी किया है कि भोपाल में पेट्रोल की उपलब्धता की कोई कमी नहीं है। इसके बाद भी यदि कोई पेट्रोल पंप संचालक, पेट्रोल के विक्रय अथवा वितरण में किसी प्रकार की लिमिट सेट कर रहा है, तो इस प्रकार से वह पैनिक कंडीशन क्रिएट कर रहा है। इसलिए एयरपोर्ट रोड स्थित पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!