आपकी राशि पर त्रिग्रही योग एवं अंगारक योग का क्या असर पड़ेगा, अगला एक महीना कैसा रहेगा पढ़िए

Updesh Awasthee
महर्षि गीतार्थ, 11 मार्च 2026 : 
14 मार्च से मीन राशि में सूर्य का प्रवेश होने वाला है, जहाँ शुक्र और शनि पहले से ही विराजमान हैं। यह त्रिग्रही योग सूर्य, शनि और शुक्र के मेल से बनेगा। इसके साथ ही, कुंभ राशि में मंगल, बुध और राहु के संयोग से 'अंगारक योग' बन रहा है। अगले 1 महीने तक ये ग्रह स्थितियाँ सभी राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव देंगी।

मेष राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का राशिफल

शनि, शुक्र और सूर्य की स्थिति बारहवें भाव में होने से कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझनें पैदा हो सकती हैं एवं मानसिक तनाव बढ़ सकता है। हालांकि, लाभ स्थान पर बुध, मंगल और राहु की स्थिति व्यावसायिक मामलों के लिए अच्छी रहेगी।
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं व शनि देव के मंत्रों का जाप करें।

वृष राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का राशिफल

वृष राशि का स्वामी (शुक्र) लाभ स्थान में उच्च का होकर बैठा है। साथ ही, लाभेश गुरु का मार्गी होना भी आपके लिए उत्तम फलदायी रहेगा। 

मिथुन राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का राशिफल

मिथुन राशि का स्वामी बुध भाग्य स्थान पर है। सप्तमेश और दशमेश गुरु की स्थिति शुभ है, परंतु गुरु के पाप प्रभाव में होने से शुभता में कुछ कमी आएगी।
उपाय: पन्ना पहनना लाभदायक होगा।

कर्क राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का राशिफल

कर्क राशि के मृत्यु स्थान (अष्टम) में मंगल, बुध व राहु की स्थिति और भाग्य स्थान में सूर्य, शनि एवं शुक्र की स्थिति अधिक शुभ फलदायी नहीं है। यात्रा के योग बनेंगे, अतः सावधानी रखें।
 

सिंह राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का राशिफल

सिंह राशि में केतु पहले से ही उपस्थित है और शनि की ढैय्या भी चल रही है। राशि स्वामी सूर्य का मृत्यु स्थान में शनि के साथ होना मानसिक तनाव और अलगाव उत्पन्न कर सकता है। सप्तम भाव में मंगल, राहु और बुध की स्थिति भी दाम्पत्य जीवन के लिए ठीक नहीं है।
उपाय: शनि व केतु मंत्रों का जाप करें।

कन्या राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का राशिफल 

राशि स्वामी के मंगल व राहु के साथ होने से चर्म रोग एवं दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। सप्तम भाव में सूर्य, शनि और शुक्र की स्थिति भी दाम्पत्य जीवन में कटुता लाएगी।
उपाय: ओपल व पन्ना धारण करें।
 

तुला राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का राशिफल 

तुला राशि में केंद्र के सभी भाव खाली हैं। साथ ही, राशि स्वामी शुक्र षष्ठम भाव में सूर्य और शनि के साथ पीड़ित अवस्था में है। इस दौरान किडनी के रोग या मूत्र विकार होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का राशिफल 

मंगल का राहु के साथ बैठना माता के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है; परंतु धन और शिक्षा के क्षेत्र में यह योग शुभ फलदायी है।

धनु राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का राशिफल

राशि स्वामी गुरु का मार्गी होना शुभ है, परंतु तीसरे भाव में मंगल, बुध और राहु की स्थिति छोटे भाई-बहनों के लिए ठीक नहीं है। सुख भाव में सूर्य, शनि एवं शुक्र का होना भी शुभ फलदायी नहीं दिख रहा है।
उपाय: पुखराज पहनें एवं शनि देव की पूजा करें।

मकर राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का राशिफल 

मकर राशि के स्वामी शनि का तीसरे भाव में अस्त होना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। छोटे भाई-बहनों के लिए भी यह समय कष्टदायक रह सकता है।
उपाय: ओपल एवं नीलम पहनें।

कुंभ राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का राशिफल 

कुंभ राशि के लिए मंगल, राहु और बुध की स्थिति तथा धन भाव में सूर्य, शनि व शुक्र की स्थिति—दोनों ही अनुकूल नहीं हैं। धन का निवेश सोच-समझकर करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का राशिफल 

मीन राशि के बारहवें भाव में मंगल, राहु और बुध का योग दुर्घटना की स्थिति बना सकता है। हालांकि, शुक्र यहाँ राजयोग का निर्माण कर रहा है जो अच्छा फल देगा, परंतु सूर्य और शनि के प्रभाव से मानसिक संघर्ष बना रहेगा।
उपाय: पुखराज पहनना लाभदायक रहेगा।
लेखक - महर्षि गीतार्थ, इंदौर के प्रख्यात ज्योतिष विशेषज्ञ हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!