आजाद नगर में धूमधाम से निकली भगोरिया पर्व की गैर, विधायक सेना पटेल, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से उत्साह से मिली

Updesh Awasthee
आलीराजपुर, 2 मार्च 2026
: चंद्रशेखर आजाद नगर  के प्रसिद्ध भगोरिया पर्व पर इस वर्ष नगर में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सेना महेश पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ पारंपरिक ग़ैर निकालकर क्षेत्रवासियों को होली एवं भगोरिया की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मंडी मेला ग्राउंड् पर निकली ग़ैर में ढोल-मांदल की गूंज और पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भगोरिया के रंग में रंगी विधायक सेना महेश पटेल भी ग्रामीणों के साथ शामिल हुईं और खुद को थिरकने से नहीं रोक पाईं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ कदम से कदम मिलाकर नृत्य किया, जिससे पूरे आयोजन का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया
दुसरी ओर मेला ग्राउंड मेंआए ग्रामीणों ने विभिन्न प्रकार के झुलो में धुलकर मस्तियां करी।
आइसक्रीम , कुल्फियों ओर अनेकों खाने-पीने की चीजों का स्वाद लिया। इसके साथ ही जरूरी वस्तुओं की खरीदारी भी की गई।

इस अवसर पर सेना महेश पटेल के साथ कांग्रेस पदाधिकारी,  ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भाबर, जिला उपाध्यक्ष लाइक भाई पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मदन डावर,  राजेश जैन कपिल सोनी  मयंक सोनी,  अश्विन, जुवान सिंह, ज्ञान सिंह,  पिंटू  सहित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद  रहे लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विधायक सेना महेश पटेल ने  कहा कि भगोरिया आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने, आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने तथा सामाजिक एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया तथा सभी क्षेत्रवासियों को शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ होली एवं भगोरिया मनाने की शुभकामनाएं दीं।

पूरे आयोजन के दौरान चंद्रशेखर आजाद नगर भगोरिया के रंग में सराबोर नजर आया और लोकसंस्कृति की मनमोहक झलक ने सभी का दिल जीत लिया। नवीन सेन
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!