MP ESB सूबेदार स्टेनोग्राफर एवं ASI भर्ती परीक्षा के फर्स्ट फेस का रिजल्ट

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 17 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा आयोजित सूबेदार स्टेनोग्राफर एवं सहायक उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के पहले चरण का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं अथवा इस न्यूज़ में दी गई डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

MP ESB Subedar Stenographer and ASI Recruitment Exam Result Direct link

यह भर्ती कुल 500 पदों के लिए निकाली गई थी, जिसमें असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 400 पद और सूबेदार (स्टेनोग्राफर) के 100 पद शामिल हैं। लिखित परीक्षा 17 और 18 दिसंबर 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। प्रथम चरण के परिणाम में सफल अभ्यर्थी अगले चरण जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए पात्र होंगे। परिणाम एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर या अन्य विवरण दर्ज करके अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके लिए उम्मीदवार की माता का आधार नंबर भी लगेगा। उसका उपयोग करने का तरीका इस प्रकार है:-
First 2 Letters of Mother Name + Last 4 digit of Your Aadhar No.
उदाहरण के लिए 
SANGEETA + ******1234 = SA1234  
S SHARMA + ******1234 = S1234  
S. SHARMA + ******1234 = S.1234  
SMT SANGEETA + ******1234 = SM1234  
MRS. SANGEETA + ******1234 = MR1234
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!