Madhya Pradesh में सोमवार को नापतौल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल, जानिए क्या फर्क पड़ेगा

Updesh Awasthee
भोपाल, 15 फरवरी 2026
: मध्यप्रदेश नापतौल अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति ने सोमवार को प्रदेश में अभी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल से मध्य प्रदेश को कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन हड़ताल की न्यूज़ से एक बार पता चल जाएगी कि मध्य प्रदेश में नापतौल विभाग भी है। 

क्या हो गया, नापतौल विभाग वाले हड़ताल क्यों कर रहे हैं 

भिंड जिले में नापतौल निरीक्षक से गाली-गलौज और धमकी के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर नापतौल विभाग के कर्मचारियों ने विरोध का ऐलान किया है। मध्यप्रदेश नापतौल अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति ने सोमवार को आकस्मिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि भिंड में पदस्थ नापतौल निरीक्षक सौरभ शर्मा के साथ एक पेट्रोल पंप संचालक द्वारा गाली-गलौज और धमकी दी गई। इस संबंध में ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित शिकायत जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सौंप दी गई है।

आरोप है कि भिंड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के मालिक सुरेंद्र यादव ने निरीक्षक से अभद्र व्यवहार किया। मामले की जानकारी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, विभागीय नियंत्रक और पुलिस महानिदेशक तक पहुंचाई गई है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। तिवारी ने कहा कि यदि एक शासकीय सेवक के साथ हुई अभद्रता पर भी कार्रवाई नहीं होती, तो इससे कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!