Indore में MBBS सामान्य वर्ग के विद्यार्थी ने आत्महत्या कर ली, ग्वालियर का रहने वाला था

Updesh Awasthee
इंदौर, 2 फरवरी 2026
: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में सोमवार को एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। वह ग्वालियर का रहने वाला था और सामान्य जाति वर्ग से आता था। यह तो स्पष्ट हो गया है कि वह तनाव में था, लेकिन कॉलेज मैनेजमेंट ने बड़ी चतुराई के साथ इस जानकारी को छुपा दिया है कि तनाव देने वाला कौन था। 

अंतरिक्ष अग्रवाल की डेड बॉडी बीआर अंबेडकर हॉस्टल में मिली

इंदौर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में सोमवार को एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अंतरिक्ष अग्रवाल के रूप में हुई है, जो ग्वालियर का रहने वाला था और 2025 बैच का छात्र था। घटना बीआर अंबेडकर हॉस्टल के बी-ब्लॉक की चौथी मंजिल पर स्थित कमरे नंबर 43 की है। अंतरिक्ष का रूममेट "हर्ष कौशिक" शाम करीब 5:30 बजे कॉलेज से हॉस्टल लौटा। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दोस्तों की मदद से दरवाजा खोला गया, जहां अंतरिक्ष कमरे के भीतर फंदे पर लटका मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार उसकी मौत कुछ समय पहले हो चुकी थी।

क्या क्षेत्र या जाति को लेकर भेदभाव का शिकार था 

यहां इस बात का पता लगाना जरूरी है कि क्या अंतरिक्ष अग्रवाल क्षेत्र या जाति को लेकर भेदभाव का शिकार था। सामान्य तौर पर देखा गया है कि, ग्वालियर के रहने वाले विद्यार्थियों को क्षेत्रीय आधार पर भेदभाव का शिकार होना पड़ता है। पिछले कुछ समय में ग्वालियर में जाति को लेकर संघर्ष की स्थिति बनी है। कहीं ऐसा तो नहीं की अंतरिक्ष अग्रवाल ने कभी बातचीत के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग कर लिया हो और इसके कारण उसे प्रताड़ित किया जा रहा हो। 

उपरोक्त सभी बिंदुओं पर जांच की जानी चाहिए परंतु अंतरिक्ष अग्रवाल सामान्य वर्ग का विद्यार्थी है। सरकार के पास ऐसा कोई रजिस्टर ही नहीं है जिसमें यदि सामान्य वर्ग का विद्यार्थी भेदभाव का शिकार होता है तो उसका रिकॉर्ड दर्ज किया जा सके। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!