टेक्निकल न्यूज़ डिपार्मेंट, 4 फरवरी 2026: गूगल ने AI प्लेटफॉर्म Gemini के यूजर्स को प्रिविलेज देने और ChatGPT के यूजर्स को आकर्षित करने के लिए एक बड़ा धमाकेदार प्लान लॉन्च कर दिया है। 'Gemini Labs' नाम से एक नया सेक्शन पेश किया है। इसमें सबको एंट्री मिलेगी और इसके अंदर वह सब कुछ होगा जो आपको एक स्पेशल यूजर फुल करवाइए।
एक्सपेरिमेंटल फीचर्स के लिए समर्पित 'होम' अब तक जेमिनी के 'टूल्स' मेनू में सभी फीचर्स एक लंबी सूची के रूप में मौजूद थे, जिससे यह समझना मुश्किल होता था कि कौन सा फीचर स्थिर (stable) है और कौन सा अभी टेस्टिंग में है। नए अपडेट के बाद, गूगल ने इसे दो स्पष्ट श्रेणियों में विभाजित कर दिया है:,
1. Tools Stable features : इसमें Deep Research, Create Videos, Create Images, Canvas, Guided Learning, और Deep Think जैसे मुख्य फीचर्स शामिल हैं।
2. Experimental Features Labs: इस सेक्शन को बीकर (beaker) आइकन से पहचाना जा सकता है, जिसमें Agent, Dynamic View, और Personal Intelligence जैसे फीचर्स को जगह दी गई है।
Personal Intelligence toggle
प्राइवेसी और कंट्रोल आपके हाथ में - इस अपडेट की सबसे बड़ी विशेषता 'Personal Intelligence' टॉगल का शामिल होना है। यह फीचर यूजर्स को यह नियंत्रित करने की शक्ति देता है कि क्या जेमिनी उनकी चैट के दौरान उनके कनेक्टेड गूगल ऐप्स (जैसे Gmail, Drive और Calendar) से जानकारी ले सकता है या नहीं।
• Chat-by-chat control: यह सेटिंग केवल वर्तमान बातचीत पर लागू होती है।, यदि आप एक नई चैट शुरू करते हैं, तो यह टॉगल अपने आप डिफॉल्ट (ऑन) स्थिति में रीसेट हो जाता है।
• उपयोगिता: यदि यूजर को लगता है कि उसकी किसी विशिष्ट क्वेरी के लिए निजी डेटा की आवश्यकता नहीं है, तो वह इसे बंद कर सकता है, जिससे समय की बचत होती है और एआई को अनावश्यक डेटा प्रोसेस नहीं करना पड़ता।
उपलब्धता और भविष्य की योजनाएं वर्तमान में
यह Gemini Labs सेक्शन और पर्सनल इंटेलिजेंस टॉगल केवल Gemini वेब ऐप (gemini.google.com) पर और कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में ही उपलब्ध कराए गए हैं। मोबाइल ऐप्स के लिए फिलहाल पुराने लेआउट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे सभी प्लेटफॉर्म्स और क्षेत्रों के लिए रोलआउट किया जाएगा।
कुल मिलाकर मुद्दे की बात यह है कि, Gemini Labs में जाकर आप देख सकते हैं कि गूगल कितने फीचर्स पर काम कर रहा है। उनका टेस्ट कर सकते हैं और रिव्यू दे सकते हैं। ऐसा करने से प्रोडक्ट अच्छा बनेगा, यूजर्स को अच्छा लगेगा और Google को फायदा होगा।

.webp)