Dhruv Rathee Exposes Congress, जनता का नेतृत्व करने की स्थिति में नहीं है, VIDEO

Updesh Awasthee
नेशनल न्यूज़ रूम, 15 फरवरी 2026
: ध्रुव राठी को कौन नहीं जानता। बहुत अच्छा स्टोरी टेलर है। सामान्य तौर पर सरकार को टारगेट करता है और खास तौर पर RSS एवं BJP उसके निशाने पर होते हैं परंतु आज दुबई में रिकॉर्ड किए गए एक पॉडकास्ट में ध्रुव राठी ने कांग्रेस पार्टी को भी एक्सपोज कर दिया। स्पष्ट रूप से बता दिया कि कांग्रेस पार्टी अभी भी जनता का नेतृत्व करने की स्थिति में नहीं है और यह सब कुछ ऐसे टाइम पर हुआ है जब कांग्रेस पार्टी के नेता बड़े उत्साह में है। राहुल गांधी ने संसद में धमैया मचा रखा है। कांग्रेस पार्टी के नेता हर रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर तो ताबड़तोड़ फायरिंग हो रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी बैक फुट पर दिखाई दे रही है।

कांग्रेस की रिएक्शनरी अप्रोच है, लीडर क्वालिटी नहीं है

ध्रुव राठी ने भारत की उभरती हुई यूट्यूबर Kavya Karnatac के साथ दुबई में एक पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया। लगभग 1 घंटा 19 मिनट के पॉडकास्ट में ध्रुव राठी ने सभी विषयों पर बात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के बारे में अपना ओपिनियन दिया। सिर्फ 1 मिनट 13 सेकंड के कन्वर्सेशन में ध्रुव राठी ने कांग्रेस की कलई खोल कर रख दी। ध्रुव राठी ने कहा कि, मैं कांग्रेस के बारे में ओपनली बोलूं तो मुझे लगता है यह फीलिंग आती है कि वह बस उस दिन उनका इंतजार कर रहे हैं कि लोग नाराज हो बीजेपी से और बाय डिफॉल्ट उन्हें वोट करें। उन्हें कोई प्रोएक्टिव उनकी तरफ से कोई अप्रोच नहीं दिखता, इतना ज्यादा ना। बहुत लेजी अप्रोच दिखता है उनकी तरफ से हर चीज में। रिएक्शनरी अप्रोच, की बीजेपी कुछ करती है तो वह अपना कुछ स्टेटमेंट देते हैं। खुद से आगे आकर कुछ भी लीड करना चीजों को, इतना नहीं दिखता है। वो Twitter पर एक दो ट्वीट कर देते हैं लेकिन फिर कुछ आगे उसको कैरी ऑन नहीं करते, उस मोमेंटम को कभी भी। 

अब कांग्रेस क्या कहेगी

कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ एक और मजेदार बात है। यदि मीडिया में कोई उनके एजेंडा को आगे नहीं बढ़ा रहा है, और उनकी कलई खोल रहा है, तो कांग्रेस पार्टी के नेता उसकी गोदी मीडिया कहने लगते हैं। आज ध्रुव राठी ने उनकी धुलाई कर डाली है। सवाल तो बनता है कि अब, ध्रुव राठी के बारे में कांग्रेस के नेता क्या कहेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!