DAVV हॉस्टल में बंगाल की लड़की, छात्राओं को लड़कों के साथ इंजॉय करने के लिए बरगलाती थी

Updesh Awasthee
इंदौर, 27 फरवरी 2026
: देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में पश्चिम बंगाल से आई एक ऐसी लड़की एक्सपोज हुई है, जो हॉस्टल में रहने वाली दूसरी लड़कियों को, लड़कों के साथ लाइफ एंजॉय करने के लिए बरगलाती थी। जब लड़कियां ना-नुकर करती तो अपने मोबाइल से लड़कों से वीडियो कॉल पर बात करवाती। मतलब पीछे पड़ जाती थी। 

DAVV Hostel Controversy Over Claims of Influencing Girl Students

आजादी सबको पसंद है लेकिन मध्य प्रदेश की लड़कियों ने जब देखा की आजादी के नाम पर सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा है तो घबराकर पांच लड़कियों ने लिखित शिकायत की। जब जांच शुरू हुई तो 10 से ज्यादा लड़कियों ने बयान दिए। छात्राओं ने कहा कि, कॉलेज में आकर लाइफ एंजॉय करने की बात सब करते हैं लेकिन कोई ऐसे पीछे नहीं पड़ता। हमको किसी लड़के से बात करना है या नहीं करना, यह हम फाइनल करेंगे। लेकिन वह पीछे पड़ जाती थी। मोबाइल एप्लीकेशन में कई सारे लड़कों से बात करवाने लग जाती थी। कहती थी किसी को तो पसंद करो, किसी के साथ तो मजे करो। 

शिकायत मिलने के बाद कुलपति प्रो. राकेश सिंघई और रजिस्ट्रार प्रज्जवल खरे ने तत्काल जांच कमेटी बनाई। जांच में पाया गया कि आरोपी छात्रा न केवल आपत्तिजनक बातें करती थी, बल्कि अन्य छात्राओं के सामने ही लड़कों से वीडियो कॉल पर बात कर उन्हें प्रलोभन देती थी। छात्रा के पास से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। 

कड़े फैसले के तहत यूनिवर्सिटी ने उसे हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। डरी हुई छात्राओं को ढांढस बंधाते हुए प्रबंधन ने सतर्क रहने और तुरंत शिकायत करने की अपील की है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई या परिजनों को बुलाने पर विचार कर रहा है। प्रबंधन का कहना है कि कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा और अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!