Colorchem Indore वाले सीवरेज टैंक में केमिकल छोड़ रहे थे, Delight Innovations पर भी स्पॉट फाइन

Updesh Awasthee
इंदौर, 2 फरवरी 2026
: नगर निगम इंदौर द्वारा पानी को दूषित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आज प्रातःकाल अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कुमैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से सांवेर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में औद्योगिक इकाइयों द्वारा किए जा रहे अपशिष्ट जल निस्तारण की समीक्षा की गई। निरीक्षण के समय यह पाया गया कि कुछ औद्योगिक इकाइयाँ नियमों का उल्लंघन करते हुए रासायनिक अपशिष्ट जल को सीधे सीवरेज लाइन में प्रवाहित कर रही हैं, जिससे सीवरेज व्यवस्था एवं पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुँचने की संभावना है। इस पर अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह द्वारा तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Colorchem Industries का केमिकल वेस्ट डायरेक्ट सीवरेज में जा रहा था

उक्त निर्देशों के पालन में आज कलर केम नामक कंपनी द्वारा रासायनिक पानी को सीवरेज में छोड़े जाने की पुष्टि होने पर संबंधित कंपनी पर ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का स्पॉट फाइन लगाया गया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराए जाने पर और कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।

इस निरीक्षण एवं कार्रवाई के दौरान झोनल अधिकारी श्री नरेंद्र कुरील, सीएसआई श्री सत्येंद्र सिंह तोमर, ड्रेनेज सब-इंजीनियर श्री सिद्धांत मेहता, बल्क सुपरवाइजर एवं ड्रेनेज सुपरवाइजर सहित विभागीय टीम उपस्थित रही।

Delight Innovations Private Limited पर 20000 का सपोर्ट फाइन

इसके साथ ही आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार जोन क्रमांक 17 वार्ड क्रमांक 19 कुमेडी क्षेत्र में झोनल अधिकारी श्री कुरील के निर्देशन में फैक्ट्री के आउट फॉल चेक किये गए, निरीक्षण में कुमेडी क्षेत्र की फैक्ट्री डिलाइट इनोवेशन द्वारा कचरा नाले में फेंका जा रहा था साथ ही गंदा पानी नाले में छोड़ा जा रहा था। जिसके विरुद्ध सी एस आई आशीष कापसे एवं उपयंत्री सिद्धांत मेहता द्वारा 20 हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!