BHOPAL POLICE ने FIR नहीं लिखी, क्योंकि हम अस्पताल में भर्ती नहीं हुए

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 1 फरवरी 2026
: पंचवटी-एयरपोर्ट ब्रिज के पास 26 जनवरी 2026 को एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक परिवार के पांच साल के मासूम बच्चे को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित परिवार की महिला अंशु जैन ने इस हादसे के बाद पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

बहुत तेज स्पीड में थे, शायद चेन स्नेचिंग करना चाहते थे

अंशु जैन ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे एक्सीडेंट हुआ। मैं और मेरे पति एक्टिवा से जा रहे थे। मेरी गोद में 5 साल का बेटा था। पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्होंने टक्कर मार दी। वह बहुत तेज स्पीड में थे। हमको टक्कर मारने के बाद वह तत्काल फरार हो गए। उन्हें कोई रोक नहीं पाया। हादसे में मेरा पांच साल का बेटा बुरी तरह घायल हो गया है, जबकि मैं खुद और मेरे पति को भी गंभीर चोटें आई हैं। अंशु ने भावुक होकर कहा, "एक माँ के तौर पर मैं बता नहीं सकती कि मेरा बच्चा किस हालत में है।"

अंशु ने इस स्थान को 'एक्सीडेंट प्रोन' बताया और आरोप लगाया कि यहां रोजाना हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जगह पर न तो कोई CCTV कैमरा लगा है, न चेतावनी बोर्ड हैं और न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था। अंशु का कहना है कि अगर पहले से ये इंतजाम होते, तो शायद उनका बच्चा आज इस हालत में न होता।

हादसे के बाद परिवार जब पुलिस थाने पहुंचा FIR दर्ज कराने, तो पुलिस ने FIR लिखने से इनकार कर दिया। कारण बताया गया कि वे अस्पताल में भर्ती नहीं हुए हैं। अंशु ने सवाल उठाया:

- क्या एक 5 साल के बच्चे की गंभीर चोटों के बावजूद FIR नहीं लिखी जाएगी?
- क्या FIR सिर्फ मौत होने पर ही दर्ज होती है?
- क्या एक छोटे बच्चे की जिंदगी की कोई कीमत नहीं?

अंशु जैन ने अपील की है कि उन्हें न्याय मिले, इस पुल और आसपास के क्षेत्र में तुरंत CCTV, चेतावनी बोर्ड और अन्य सुरक्षा उपाय लगाए जाएं, तथा लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा, "ये सिर्फ मेरे परिवार का मामला नहीं है, बल्कि पूरे भोपाल शहर की सुरक्षा का सवाल है।"
अंशु जैन का संपर्क नंबर: +91 747 081 5198
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!