JITU PATWARI के साथ नजर आया कोलारस का करोड़पति चोर, फोटो ने बढ़ाई हलचल

Updesh Awasthee
ललित मुद्गल, शिवपुरी, 21 जनवरी 2026
: शिवपुरी पुलिस ने आज कोलारस की एक चोरी को ट्रेस किया है। इस चोरी मे 46 क्विटल चांदी के गहने बरामद किए गए है। पुलिस ने इस चोरी के मामले मे 2 आरोपियो का गिरफ्तार किया है। इस चोरी के खुलासे के बाद इस चोरी काण्ड मे मुख्य आरोपी अमन रावत का फोटो मध्यप्रदेश कांग्रेस ​अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ वायरल हो रहा है। 

फ्लैशबैक - पहले मामले को समझें

बीते वर्ष जुलाई 2025 में कोलारस के सर्राफा व्यवसाई गिरीश जैन की दुकान से करोड़ों के जेवरात चोरी हुए थे। पुलिस ने इस चोरी को ट्रेस कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड ने प्रेस वार्ता मे बताया था कि इस चोरी को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने 200 केमरो का खंगाला था और 100 लोगो को राउंडअप कर पूछताछ की थी। 

गड्ढा खोदकर चोरी का माल छुपा दिया था

20 जनवरी को पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी जब मिली। बिना नंबर की बाइक से माल बेचने जा रहे आरोपी अमन रावत को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने तीन अन्य साथियों के नाम उगल दिए। पकडे गए युवक ने पुलिस को बताया था कि उन्होने ग्राम खोकर के ठाकुर बाबा के चबूतरे के पास गड्ढा खोदकर चोरी का माल छुपा दिया था। जब पुलिस ने खुदाई की, तो वहां से 46 किलो चांदी और सोने के आभूषण निकले, जिनकी कीमत 1.53 करोड़ रुपये है। 

पुलिस ने आज इस मामले पत्रकार वार्ता की और जब इस चोरी के मुख्य आरोपी अमन रावत के फोटो सोशल पर वायरल हुए तो दूसरी ओर इस आरोपी के अन्य फोटो भी वायरल होने लगे। अमन रावत के मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ एक फोटो मे नजदीक खड़ा है। यह फोटो तब का बताया जा रहा है जब जीतू पटवारी शिवपुरी के दौरे पर आए थे। इस फोटो में सबसे खास बात यह है​ कि आज अमन रावत जो व्हाइट जैकेट पहना है वही व्हाईट जैकेट जीतू पटवारी के साथ वाली फोटो मे भी पहना है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!