Ashok Nagar के कलेक्टर का ट्रांसफर, 3 करोड़ की घूस का मामला

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 21 जनवरी 2026
: आनंदपुर ट्रस्ट से 3 करोड रुपए की रिश्वत मांगे जाने के मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री आदित्य सिंह को अशोकनगर के कलेक्टर पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश भोपाल के संचालक श्री साकेत मालवीय को अशोकनगर जिले का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। 

IAS आदित्य सिंह पर 3 करोड रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप

आनंदपुर धाम ट्रस्ट वालों ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव और प्रधानमंत्री के कार्यालय में श्री आदित्य सिंह की शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने बताया कि श्री आदित्य सिंह ने ट्रस्ट की प्रॉपर्टी के नामांतरण के मामले में 3 करोड रुपए की रिश्वत मांगी। जब इस मामले में ट्रस्ट की मीटिंग बुलाई गई तो। श्री आदित्य सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पैसा उनको नहीं बल्कि पार्टी को चाहिए। श्री आदित्य सिंह को पता चल गया था की शिकायत के बाद उनको कलेक्टर के पद से हटाया जाएगा। 

IAS आदित्य सिंह ट्रांसफर रुकवाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करवा रहे थे

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर श्री आदित्य सिंह के समर्थन में प्रदर्शन चल रहा था। लोगों का कहना था कि, यदि श्री आदित्य सिंह का ट्रांसफर अशोक नगर से कर दिया गया तो यह जंगल राज होगा। ट्रस्ट द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह से सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट करवाना, श्री आदित्य सिंह को महंगा पड़ गया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!