INDORE में पुजारी की डेड बॉडी मिली, अशोक नगर के रहने वाले, हनी ट्रैप का शिकार

Updesh Awasthee
इंदौर, 27 जनवरी 2026
: मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर के महालक्ष्मी नगर इलाके में आज सुबह 5:00 बजे, एक कार के अंदर मंदिर के युवा पुजारी की डेड बॉडी मिली है। एक गोली उनके सिर के आर पार हो गई। पास में पिस्टल पड़ी मिली है। वह अपने परिवार को अच्छा जीवन देने के लिए अशोकनगर से इंदौर आए थे। पुलिस को शक है कि वह हनी ट्रैप का शिकार हुए होंगे। 

बच्चों को अच्छी जिंदगी देने अशोकनगर से इंदौर आए थे

मामला इंदौर के खजराना पुलिस थाने का है। पुजारी का नाम सतीश शर्मा उम्र 36 वर्ष थी। वह अपने पिता कैलाश शर्मा के साथ अशोकनगर में रहते थे। विवाहित हैं और परिवार में पत्नी के साथ दो बच्चे भी हैं। बच्चों को अच्छी जिंदगी देने के लिए अशोकनगर से इंदौर आए थे और लसूड़िया मोरी स्थित एक मंदिर में पुजारी के रूप में पूजा पाठ करने लगे थे। 26 जनवरी को सूर्यास्त के बाद घर से निकले थे। पत्नी को बताया था की पूजा पाठ का सामान लेने के लिए पाटनीपुरा जा रहे हैं। इसके बाद आज सुबह 5:00 बजे उनकी डेड बॉडी मिली है। 

अब तक की पुलिस इन्वेस्टिगेशन

पुलिस का कहना है कि कार में डेड बॉडी मिली है और पिस्टल भी मिली है। कार के दरवाजे खुले हुए थे। इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल इतना पता चला है कि, किसी लड़की से उनकी बातचीत होती थी। इसके कारण परिवार में भी तनाव था। कल रात में भी उनकी लड़की से बात हुई थी। रात करीब 11:00 बजे सतीश शर्मा ने अपने रिश्तेदारों को फोन किया था। इसका मतलब तब तक वह जीवित थे। अब केवल यह पता लगाना शेष है कि कहीं वह हनी ट्रैप का शिकार तो नहीं हो गए थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!