VIDISHA NEWS - शासकीय सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा में विकासखंड स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

Updesh Awasthee
विदिशा, 21 दिसंबर 2025
: शासकीय सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा विदिशा में दिनांक 20 दिसंबर 2025 को विकासखंड स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विज्ञान विषय के महत्वपूर्ण Topics पर लगभग 25 मॉडल सम्मिलित हुए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विज्ञान की अवधारणाओं से संबंधित निर्णायकों के प्रश्नों का उत्तर दिया एवं निर्णायकों के द्वारा दिए गए सुझावों को आत्मसात किया। 

23 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन

उल्लेखनीय है कि विकासखंड स्तर पर आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में नवीन विज्ञान तकनीकी,कृषि नवाचार,ऊर्जा संरक्षण,अंतरिक्ष विज्ञान तथा दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग आदि विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए गए। उक्त विज्ञान प्रदर्शनी से चयनित विज्ञान मॉडल दिनांक 23 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय आयोजन में शासकीय सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा, विदिशा में सहभागिता करेंगे। 

विषय विशेषज्ञों द्वारा दिए गए निर्णय

शासकीय सांदीपनि विद्यालय बरईपुरा, विदिशा में विकासखंड स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में विभिन्न विषयों के विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे। जिनमें एस. ए. टी.आई. कॉलेज की सहायक प्राध्यापक डॉली पंथी, शासकीय उ. मा. वि, सोंठया से श्री हरीश चौधरी ,शासकीय माधवगंज क्रमांक 2. विदिशा से कु. अचला जैन  सम्मिलित हुई। शासकीय सांदीपनि विद्यालय, बरईपुरा, विदिशा की ओर से प्राचार्य श्री के. सिंह एवं प्रभारी प्राचार्य श्री बलराम चौधरी एवं समस्त स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!