टेक्निकल रिपोर्टर, 2 दिसंबर 2025: जहां एक तरफ सारी दुनिया end-to-end encryption के माध्यम से आपकी प्राइवेसी की गारंटी दे रही है वहीं दूसरी तरफ गूगल ने अपने मैसेज ऐप पर एक ऐसा नया एलिमेंट डाल दिया है जिसके कारण आपका बॉस आपके मैसेज पढ़ सकता है, रिकॉर्ड कर सकता है और जरूरत पड़ने पर उसका कानूनी उपयोग कर सकता है।
आपके मोबाइल फोन का पूरा कंट्रोल मैनेजमेंट के पास रहेगा
फिलहाल यह एलिमेंट Google Pixel में आया है लेकिन जल्दी ही एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। Google Messages app में शामिल किए गए new element का नाम archival application है। इसके एक्टिवेट हो जाने पर:-
- आपका बॉस या कंपनी का मैनेजमेंट आपके सभी मैसेज पढ़ सकता है।
- सभी मैसेज को रिकॉर्ड कर सकता है।
- इसमें यह भी रिकॉर्ड होता है कि आपने क्या रिप्लाई किया।
- आपके द्वारा भेजे गए मैसेज का रिकॉर्ड भी मैनेजमेंट के पास होता है।
- इसमें यह रिकॉर्ड भी होता है कि आपने भेजने के बाद मैसेज में क्या एडिट किया अथवा भेजने के बाद अपने फोन से मैसेज को डिलीट किया।
- एक विशेष संतोषजनक बात यह है कि इस पूरे रिकॉर्ड को इंटरनेट पर शेयर नहीं किया जा सकता।
- यदि आपके मैसेज का रिकॉर्ड कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर वायरल नहीं कर सकता।
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के जमाने में ऐसा करने की क्या जरूरत थी
दरअसल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के कारण ही प्रॉब्लम हो गई थी। कई कानूनी मामले उलझ गए थे। सारी पावर एम्पलाई के हाथ में चली गई थी। कंपनी के साथ विवाद की स्थिति में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए तय किया गया की कंपनी अपने एंप्लोई को जो स्मार्टफोन देगी उसका पूरा रिकॉर्ड कंपनी के पास रहेगा। कर्मचारी व्यक्तिगत मामलों के लिए निजी फोन का उपयोग करेंगे।

.webp)