BHOPAL NEWS: ऑनलाइन मोबाइल ऐप में अटेंडेंस लगाकर महिला डॉक्टर अदृश्य, सिर्फ एक नहीं तीन-तीन

Updesh Awasthee
भोपाल, 06 नवम्बर 2025
: प्रमुख सचिव और आयुक्त स्तर के अधिकारियों ने कहा है ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम के कारण कोई कर्मचारी या अधिकारी पहले की तरह अटेंडेंस लगाकर कर्तव्य से गायब नहीं हो पाएगा। भोपाल में आज CMHO को ऐसी महिला डॉक्टर मिली, जो मोबाइल एप्लीकेशन के अनुसार उपस्थित थी, परंतु अपनी कुर्सी पर दिखाई नहीं दे रही थी। अदृश्य हो गई थी। 

सुबह 9:30 बजे सिविल डिस्पेंसरी बागसेवनिया: डॉ. स्मिता लाड अनुपस्थित

निरीक्षण में सुबह 9:30 बजे सिविल डिस्पेंसरी बागसेवनिया में संस्था प्रभारी डॉ. स्मिता लाड अनुपस्थित मिली। सीएमएचओ द्वारा डॉ. लाड की उपस्थिति का मिलान सार्थक एप एवं उपस्थिति रजिस्टर से किया गया। संबंधित चिकित्सक की अक्टूबर माह में सार्थक एप में दर्ज उपस्थित की जानकारी के सत्यापन और उसके अनुरूप वेतन आहरण को लेकर सिविल सर्जन को पत्र भेजा गया है।

सुबह 10:30 बजे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोकता: डॉ. सलोनी सिंह अदृश्य

सुबह 10:30 बजे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोकता में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सलोनी सिंह अनुपस्थित मिली। जबकि सार्थक एप पर उनकी उपस्थिति दर्ज थी। इस सम्बन्ध में सीएमएचओ द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

डॉ. समरीन खान: सुबह 11:30 बजे तक आई ही नहीं थी 

इसी प्रकार सुबह 11:30 बजे तक संजीवनी क्लिनिक हबीबिया स्कूल न पहुंचने पर डॉ. समरीन खान को भी नोटिस जारी किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि ओपीडी के निर्धारित समय पर चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए नियमित तौर पर निरीक्षण किया जा रहा है। लगातार तीन नोटिस के बाद भी कार्य में सुधार न होने पर संबंधितों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी भेजी जाएगी। वेतन आहरण करने के पूर्व सार्थक ऐप से उपस्थित का मिलान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!