भोपाल, 1 नवंबर 2025: आंगनवाड़ी में 12 साल की एक लड़की ने अपने साथ हुए रेप का खुलासा किया है। वह कक्षा 6 की छात्रा है। मूल रूप से बनारस उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। भोपाल में उसकी बहन की शादी हुई है। बहन बहुत बीमार थी इसलिए उसकी देखभाल करने के लिए आई थी। 
उसे कुछ भी समझ में नहीं आया था
पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों आरंभ संस्था के सदस्य इंद्रा नगर में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चियों को बैड टच से जुड़ी बातें बता रहे थे। तभी काउंसलिंग के दौरान मासूम लड़की ने अपनी साथ हुई घटना उन्हें बताई। जिसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई। मासूम लड़की ने उन्हें बताया कि करीब 15 दिन पहले रात में जब वह कमरे में सो रही थी, तभी उनकी बहन की नंद का बेटा नीरज आ गया। उसने बलात्कार किया और फिर धमकाते हुए चुप रहने के लिए कहा। लड़की का कहना है कि उसे कुछ भी समझ में नहीं आया था। इसलिए वह चुप रही। आज जब आंगनवाड़ी में बताया गया कि यह बहुत गंदी बात होती है और ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए। तब पता चला।
पुलिस के मुताबिक 12 वर्षीय लड़की कक्षा छठवीं की छात्रा है। वह बनारस, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और उसकी बहन की शादी इंद्रा नगर में हुई है। उसकी बहन की तबीयत खराब थी, इसलिए पीड़ित लड़की को उसके परिवार वालों ने बहन की देखभाल करने के लिए भेजा था। यह खुलासा होने के बाद संस्था के लोग पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक पर मामला दर्ज कराया। एफआईआर की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया है। 
.webp)