BHOPAL NEWS: विश्वास सारंग पर गंभीर आरोप, स्वर्गीय कैलाश सारंग का अमृत महोत्सव भ्रष्टाचार के पैसे से हुआ था?

भारतीय वन सेवा के पूर्व अधिकारी एवं सिस्टम परिवर्तन अधिक अभियान के अध्यक्ष आजाद सिंह डबास ने भोपाल के सबसे पावरफुल भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग पर बाद गंभीर आरोप लगाया है। यह एक आर्थिक अपराध से ज्यादा भावनात्मक प्रतिक्रिया का कारण भी बनता है। श्री आजाद सिंह ने दावा किया है कि, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं श्री विश्वास सारंग के पिता स्वर्गीय श्री कैलाश सारंग की 75वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि के जो फूल अर्पित किए गए, वह भ्रष्टाचार से आए थे। आरोप अपनी जगह पर है लेकिन एक सवाल तो बनता है, क्या कोई पुत्र अपने पिता को श्रद्धांजलि के लिए भ्रष्टाचार और रिश्वत पुष्प अर्पित कर सकता है। क्या स्वर्गीय कैलाश सारंग जैसे राजनीति के मनीषी को पुण्य से अर्जित किए गए पुष्प का अधिकार नहीं था। 

विश्वास सारंग फर्जीवाड़ा करके लघु वन उपज संघ अध्यक्ष बने थे?

श्री आजाद सिंह डबास ने दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम शिकायत की है। श्री डबास ने इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की शिकायत की थी। जिसकी जांच शुरू हो गई है। शिकायत में श्री आजाद सिंह ने बताया है कि 18 साल पहले जब श्री विश्वास सारंग विधायक नहीं थे, तब प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मुड़ियाखेड़ा जिला रायसेन का सदस्य बनने के लिए, उन्होंने फर्जीवाड़ा किया था। किसी के आधार पर वह रायसेन लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष बन गए थे। 

मुड़ियाखेड़ा समिति प्रबंधकों की मौत संदिग्ध?

श्री आजाद सिंह ने अपनी शिकायत में मुड़ियाखेड़ा समिति के प्रबंधक श्री नंदकुमार और उनके बाद समिति के प्रबंधक बने उनके बेटे की मृत्यु को भी संदिग्ध बताया है। उन्होंने दोनों की मृत्यु की जांच करने का निवेदन किया है। शिकायत में श्री विश्वास सारंग को दोनों की मृत्यु का जिम्मेदार तो नहीं बताया है लेकिन जब पूरी शिकायत ही श्री विश्वास सारंग के खिलाफ की जा रही है और उसमें दो लोगों की मृत्यु का जिक्र है, तो इसका अर्थ होता है कि, दोनों की मृत्यु से श्री सारंग के कनेक्शन को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। 

स्वर्गीय कैलाश सारंग का अमृत महोत्सव भ्रष्टाचार के पैसे से हुआ था?

श्री आजाद सिंह ने अपनी शिकायत में यह भी लिखा है कि, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कई अधिकारियों को इस बात की जानकारी थी परंतु किसी ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की। अपने कार्यकाल के दौरान श्री सारंग द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया/ कराया गया। यहां तक कि अपने दिवंगत पिता श्री कैलाश सांरग की 75 वीं जयंती जिसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया, भी संघ के खर्चे से मनाई गई। इनके द्वारा भोपाल में प्राथमिक समितियों के प्रबंधको का फर्जी सम्मेलन बुलाया गया, जिसके लिये भोपाल में सैकड़ो होटल बुक किये गये, जिनका समस्त भुगतान संघ द्वारा किया गया। जबकि वास्तविकता में उस दिन प्रबंधक भोपाल में आये ही नही थे। 

विश्वास सारंग के भ्रष्टाचार में इतने अधिकारी शामिल: आजाद सिंह का आरोप

  1. श्री व्ही.आर खरे: प्रधान मुख्य वन संरक्षक मध्यप्रदेश।
  2. श्री नंद कुमार: उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं रायसेन / सहायक पंजीयक सहकारी समितियां रायसेन।
  3. श्री बी.एस. कुरचेल: वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक।
  4. श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा: तत्कालीन वन संरक्षक एवं पदेन क्षेत्रीय महाप्रबंधक।
  5. श्री डी.आर. खरे: प्रधान मुख्य वन संरक्षक म.प्र. राज्य लघु वनोपज एवं प्रबंध संचालक।
  6. डॉ. ओ.पी. अग्रवाल: उप/सहायक पंजीयक सहकारी समितियां।
  7. श्री अनिल श्रीराम: उप/सहायक पंजीयक सहकारी समितियां।
  8. श्री सत्येन्द्र सिंह: उप/सहायक पंजीयक सहकारी समितियां।
  9. श्री पी.के. शुक्ला: उप/सहायक पंजीयक सहकारी समितियां।
  10. श्री आर.के. जैन: तत्कालीन लघु वनोपज वृत्त अधिकारी।
  11. श्री अनूप जैन: प्रमुख सचिव, वन, मध्यप्रदेश।
  12. श्री अशोक बर्णवाल: अपर मुख्य सचिव, वन, मध्यप्रदेश।
  13. श्री डी.पी. अहूजा: प्रमुख सचिव, सहकारिता विभाग, मध्यप्रदेश।
  14. श्री मनोज घूस: प्रमुख सचिव सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं।
  15. श्री पी.सी. दुबे: प्रमुख वन संरक्षक एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य लघु वनोपज संघ।
  16. श्रीमती समीता राजीव: प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ।
  17. श्री अशोक कुमार: मुख्य वन संरक्षक एवं पदेन क्षेत्रीय महाप्रबंधक भोपाल।
  18. श्रीमती प्रतिभा शुक्ला: वन संरक्षक एवं पदेन क्षेत्रीय महाप्रबंधक, जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन रायसेन। 

उपरोक्त लिस्ट श्री आजाद सिंह की शिकायत के आधार पर तैयार की गई है। अपनी शिकायत में उन्होंने इन सभी के नाम का जिक्र किया है, और विश्वास सारंग सहित सभी अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने और पूरे मामले की जांच करने का निवेदन किया है। 

इस शिकायत के संदर्भ में श्री विश्वास सारंग का पक्ष जानने के लिए हमने उन्हें पूरी शिकायत ईमेल कर दी है। समाचार को प्रकाशित किए जाते समय तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हुआ था। यदि प्राप्त होता है तो यहीं पर अपडेट किया जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!