ATITHI SHIKSHAK: बिना वजह 3 महीने का वेतन रोकने वाले 54 BEO भोपाल तलब

लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश गौतम नगर, भोपाल द्वारा बिना किसी कारण के पिछले 3 महीने से अतिथि शिक्षकों का वेतन रोकने वाले 54 ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को आयुक्त ने तलब किया है। समस्त संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि, सभी आरोपी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निश्चित तारीख पर आयुक्त के समक्ष उपस्थित करें।

जब हर महीने की 5 तारीख को वेतन देने के लिए कहा है तो क्यों नहीं दिया

के.के द्विवेदी, संचालक, लोक शिक्षण, मध्यप्रदेश भोपाल ने मध्य प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र में बताया है कि, संचालनालय लोक शिक्षण का पत्र अति.शि./217 दिनांक 15.07.2025, पत्र क्र/2025-26/283, भोपाल दिनांक 04.09.2025 एवं पत्र क्र/359 दिनांक 10.10.2025 एवं दिनांक 13.10.2025 में विडियों कॉफ्रेंसिंग मे दिये गये निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध आमंत्रित किये गये अतिथि शिक्षकों की "हमारे शिक्षक मोबाइल एप" के माध्यम से ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर दिनांक 14.10.2014 तक मानदेय जनरेट कर प्रतिमाह की 5 तारीख तक अतिथि शिक्षकों को मानदेय भुगतान करने के निर्देश है, किन्तु यह अत्यंत खेद का विषय है, कि 3 माह का अतिथि शिक्षकों के मानदेय का भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया है। अतः संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को लोक शिक्षण संचालनालय में दिनांक 15.10.2025 को 12:00 बजे आयुक्त महोदया के समक्ष उपस्थित होने हेतु निर्देशित करें।

अतिथि शिक्षकों को तंग करने वाले BEO की लिस्ट

  1. Balaghat: BEO, KATANGI
  2. Betul: BEO SHAHPUR
  3. Betul: BEO, AMLA
  4. Chattarpur: BEO, BIJAWAR
  5. Chattarpur: BEO, BAXWAHONG
  6. Guna: BEO, RAGHOGARH
  7. Katni: BEO, VIJAY RAGHAVGARH
  8. Bhouganj: BEO, HARKHANA
  9. Morena: BEO, JAYRA
  10. Morena: BEO, MORENA
  11. Morena: BEO, PAHGARGH
  12. Narmadapuram: BEO SOHAGPUR
  13. Narmadapuram: BEO, HOSHANGABAD
  14. Narmadapuram: BEO, SEONI MAALVA
  15. Pandhurna: BEO, PANDHURNA
  16. Raisen: BEO, BEGUMGANJ
  17. Balaghat: BEO, LANJEE
  18. Balaghat: BEO, BAIHAR
  19. Rewa: BEO, JAWA
  20. Sehore: BEO, BUDNI
  21. Sehore: BEO, NASRULLGANJ
  22. Sehore: BEO, SEHORE
  23. Seoni: BEO LAKHNADON
  24. Tikamgarh: BEO, JATARA
  25. Betul: BEO, BETUL
  26. Balaghat: BEO, RAMATGARH
  27. Sagar: BEO, SAGAR
  28. Guna: BEO, GUNA
  29. Ujjain: BEO, UJJAIN
  30. Jabalpur: BEO, PANAGAR
  31. Gwalior: BEO MORAR
  32. Balaghat: BEO, WARA SEONI
  33. Khandwa: BEO, PUNASA
  34. Neemuch: BEO, NEEMUCH
  35. Rewa: BEO, GONDMAR
  36. Ujjain: BEO, GHATIYA
  37. Chattarpur: BEO, ISHANAGAR
  38. Gwalior: BEO, BHITARWAR
  39. Agar Malwa: BEO, SUSNER
  40. Bhind: BEO, LAHAR
  41. Rewa: BEO, REWA
  42. Balaghat: BEO, BALAGHAT
  43. Rewa: BEO, RAJPURA
  44. Mandsaur: BEO, BHANPURA
  45. Morena: BEO, SABALGARH
  46. Morena: BEO, KAILARAS
  47. Chhindwara: BEO, CHHINDWARA
  48. Maihar: BEO, RAMNAGAR
  49. Pandhurna: BEO, SAUSAR
  50. Jabalpur: BEO, JABALPUR (RURAL)
  51. Guna: BEO, CHANCHODA
  52. Seoni: BEO, KEOLARI
  53. Raisen: BEO, UDAIPURA
  54. Rewa: BEO, SIRMOUR



भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!