Madhya Pradesh: नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, चतुर्थ समयमान वेतनमान

Updesh Awasthee
मध्यप्रदेश में कर्मचारियों को वेतन-भत्तों पर बड़ी सौगात मिली है। नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि निगम के कर्मचारियों को भी अब चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा उन्हें राज्य शासन द्वारा घोषित ग्रह भाड़ा भत्ता भी मिलेगा। इतना ही नहीं, कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप एक माह का वेतन भी दिया जाएगा। 

मध्य प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम संचालक मंडल की बैठक का फैसला

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक में ये निर्णय लिए गए। खाद्य मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है लेकिन उन्हें भी विभाग के हित में बेहतर कार्य कर अपनी उपयोगिता सिद्ध करनी होगी। मंगलवार को नागरिक आपूर्ति निगम और भण्डार गृह निगम के संचालक मण्डल की बैठक हुई। मंत्रालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भण्डार गृहों की मॉनीटरिंग के लिए ऐप बनाने का निर्णय लिया गया। 

खाद्य मंत्री ने धान का उपार्जन शुरू होने के पहले सभी भण्डार गृहों का मेंटेनेंस कराने को कहा। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों का गंभीरता से परीक्षण करने को कहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!