Interesting Facts: हिंदी भाषा का नाम हिंदी, किस भाषा का शब्द है - हिंदी की कहानी हिंदी में पढ़िए

हिंदी हमारी मातृभाषा है और हम सब चाहते हैं की हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा बने बल्कि अंग्रेजी का स्थान लेकर दुनिया की कम्युनिकेशन लैंग्वेज बन जाए, लेकिन स्वयं पर हिंदी के लिए प्राउड करने से पहले हिंदी की कहानी जानना जरूरी है। यह जानना जरूरी है कि हिंदी भाषा का नाम "हिंदी" किस भाषा का नाम है। इस आर्टिकल में, हिंदी भाषा के विशेषज्ञ, प्रोफेसर सतीश भारद्वाज बता रहे हैं कि, हिंदी भाषा का जनक किसको कहा जाता है, दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है और हिंदी दुनिया के कितने देश में बोली जाती है। आइए हिंदी भाषा के बारे में कुछ आश्चर्यजनक और रोचक बातें पढ़ते हैं:- 

अपनी भाषा को हिंदी नाम किसने और कब दिया

अपन सब जानते हैं कि भारत की राष्ट्रभाषा संस्कृत थी। इसी भारतवर्ष में कुछ अन्य भाषाएं भी थी और समय के साथ कुछ विदेशी आए। सभी के साथ कम्युनिकेशन को सामान्य बनाने के लिए संस्कृत की कोख से एक नई भाषा ने जन्म लिया जिसमें कई दूसरी भाषाओं के शब्द शामिल थे। इस भाषा का कोई आधिकारिक नाम नहीं था। लगभग 766 ईसा पूर्व 'पारसी' (इरानी) भारतवर्ष की भूमि पर शरण लेने के लिए आए। वह हिंदू कुश पर्वत और सिंधु नदी को को पार करते हुए आए थे। 

हिंदी भाषा का नाम हिंदी, किस भाषा का शब्द है, कहाँ से आया है

पारसी शब्दकोश में '' अक्षर का प्रावधान ही नहीं है। वह लोग 'स' को 'ह' बोलते हैं। इस प्रकार सिंधु नदी को उन्होंने हिंदू नदी बोला। सिंधु नदी से पोषित होने वाले स्थान को हिंदुस्तान का हो गया और इस क्षेत्र में रहने वाले लोग कम्युनिकेशन के लिए जिस भाषा का उपयोग करते थे उसे हिंदी नाम दिया गया। इस प्रकार अपनी हिंदी भाषा का नामकरण फारसी भाषा के पर्यटकों द्वारा किया गया है। "हिंदी" शब्द मूल रूप से "फारसी" शब्द है। 

हिंदी का जनक किसे कहा जाता है 

हिंदी भाषा नहीं बल्कि आधुनिक हिंदी का जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र को माना जाता है, वह हिंदी गद्य के एक महान लेखक थे भारतेंदु हरिश्चंद्र ने हिंदी गद्य में विशेष योगदान दिया इसके कारण ही इनको आधुनिक हिंदी का जनक कहा जाता है। इस प्रकार हिंदी भाषा का कोई जनक नहीं है। यह संस्कृत से पैदा हुई एक ऐसी भाषा है जो अन्य भाषाओं के लोगों के साथ कम्युनिकेशन के लिए उपयोग की जाती थी। इसीलिए हिंदी में, दुनिया की सभी भाषाओं के शब्द मिल जाते हैं।

दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है

तमिल भाषा को दुनिया की सबसे पुरानी भाषा के तौर पर मान्यता मिली हुई है। करीब 5000 साल पहले भी इस भाषा की उपस्थिति थी। एक सर्वे के मुताबिक सिर्फ तमिल भाषा में 1863 अखबार प्रकाशित होते हैं।

Hindi दुनिया के कितने देशों में बोली जाती है 

दुनिया के 132 देशों में हिंदी भाषा बोली, पढ़ी और लिखी जाती है। कम्युनिकेशन के हिसाब से यह दुनिया की तीसरी सबसे लोकप्रिय भाषा है। इस हिसाब से हिंदी एक वर्ल्ड क्लास लैंग्वेज है। यह इतनी जटिल भाषा है कि, दुनिया के तमाम विशेषज्ञ हिंदी भाषा में कोई कंप्यूटर सॉफ्टवेयर नहीं बना पाए। कंप्यूटर की लैंग्वेज इंग्लिश और गणित है। लेखक: ममता यादव, अतिथि शिक्षक।

हिंदी भाषा की 25 विशेषताएं

1.  हिंदी भारत की राजभाषा है।
2.  हिंदी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है।
3.  हिंदी इंडो-आर्यन भाषा परिवार का हिस्सा है।
4.  हिंदी की शब्दावली संस्कृत पर आधारित है।
5.  हिंदी में हर अक्षर की अपनी एक निश्चित ध्वनि होती है।
6.  हिंदी विश्व की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
7.  हिंदी में लिंग (पुल्लिंग, स्त्रीलिंग) और वचन (एकवचन, बहुवचन) का प्रयोग होता है।
8.  हिंदी में क्रिया का रूप लिंग, वचन और काल के अनुसार बदलता है।
9.  इसमें 'जैसे बोलते हैं, वैसे ही लिखते हैं' का सिद्धांत लागू होता है।
10. हिंदी की वर्णमाला वैज्ञानिक और व्यवस्थित है।
11. हिंदी में कुल 11 स्वर और 33 व्यंजन होते हैं।
12. इसमें 'र' ध्वनि के कई रूप होते हैं (जैसे र, रेफ, पदेन)। 
13. हिंदी लचीली भाषा है जो अन्य भाषाओं के शब्दों को आसानी से अपना लेती है।
14. हिंदी में उर्दू, फ़ारसी और अंग्रेजी के कई शब्द शामिल हैं।
15. हिंदी में कारक चिह्नों का प्रयोग शब्दों के संबंधों को दर्शाता है (जैसे ने, को, से)।
16. हिंदी का साहित्य अत्यंत समृद्ध और विशाल है।
17. हिंदी सरल व्याकरण नियमों के साथ सीखने में अपेक्षाकृत आसान है।
18. हिंदी में 'अनुस्वार' और 'चंद्रबिंदु' जैसी नासिक्य ध्वनियाँ होती हैं।
19. हिंदी एक स्वर-प्रधान भाषा है, जहाँ स्वरों का उच्चारण स्पष्ट होता है।
20. हिंदी सिनेमा (बॉलीवुड) ने इसके प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
21. हिंदी की कई बोलियाँ हैं, जैसे अवधी, ब्रजभाषा, खड़ी बोली।
22. मानक हिंदी 'खड़ी बोली' पर आधारित है।
23. हिंदी एक अभिव्यंजक भाषा है जिसमें भावनाओं को आसानी से व्यक्त किया जा सकता है।
24. हिंदी इंटरनेट पर तेजी से बढ़ती हुई भाषाओं में से एक है।
25. हिंदी भारत की सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न अंग है। 

यदि आप भी किसी विषय के विशेषज्ञ हैं और आपके पास कोई ऐसी जानकारी है तो कृपया हमें ईमेल कीजिए। हिंदी भाषा के बारे में यह सामान्य ज्ञान से भरा हुआ लेख कृपया अपने मित्र और परिचितों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए। 

This article provides answers to the following questions:

  • What is the origin of the word "Hindi"? 
  • The story of the Hindi language in Hindi, 
  • Who is considered the father of the Hindi language? 
  • In how many countries is Hindi spoken? 
  • 25 characteristics of the Hindi language.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!