चौंकिए मत - Instagram वाली लड़की ने लड़के को किडनैप कर लिया, जमाना बदल गया है

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की महिलाओं ने हर मामले में पुरुषों से बराबरी कर ली है। पहले सोशल मीडिया पर लड़के, लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर उनका शोषण करते थे। आज जबलपुर की लड़की ने उज्जैन के लड़के को किडनैप कर लिया। लड़की ने लड़के को इंस्टाग्राम पर जाल में फंसा लिया था। 

Instagram की Reel वाली लव स्टोरी - जबलपुर की लड़की उज्जैन का लड़का

लड़के का नाम राहुल राठौर है। उज्जैन के घट्टिया थाना इलाके के तिलाड़ा गांव का रहने वाला है। इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात आयुषी नाम की लड़की से हुई। पूरी कहानी बिलकुल वैसी ही है जैसी होती है बस लड़के की जगह लड़की, और लड़की की जगह लड़का हो गया है। आयुषी, अपने इंस्टाग्राम वाले बॉयफ्रेंड राहुल राठौर से मिलने के लिए उज्जैन आई। यहां पर सबसे नजरे छुपाते हुए राहुल राठौर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए गरोठ रोड ब्रिज पहुंचा। 

आयुषी ने राहुल को बाहों में भर लिया और किडनैप कर लिया

आयुषी अपने साथ संजय गुर्जर, फूल सिंह, भगवान सिंह और अन्य लोगों को भी लेकर आई थी। आयुषी के प्यार पर भरोसा करके राहुल राठौर अकेला ही पहुंच गया था। आते ही आयुषी ने राहुल राठौर को बाहों में भर लिया और किडनैप कर लिया। 

राहुल के खर्चे पर राहुल को किडनैप किया

लड़की कोई टिकटोक टाइप क्रिमिनल नहीं है। उसने राहुल को किडनैप किया और फिर राहुल के UPI से उस गाड़ी में डीजल डलवाया जिसमें राहुल को किडनैप किया गया था। दो दिन तक उसे घुमाते रहे। इस दौरान सारा खाना खर्चा राहुल के UPI से किया गया। इधर घर वाले विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि, गर्लफ्रेंड ने राहुल का किडनैप कर लिया है। 

किस्मत ने साथ दिया और आयुषी पकड़ी गई

सब कुछ प्लानिंग के साथ चल रहा था। आयुषी ने राहुल के घर वालों से 50 लाख रुपए फिरौती मांगी। राहुल के घर वालों के पास इतना पैसा नहीं था। फिर 15 लाख में सो जाते हुए। राहुल के जीजा जी सतीश राठौर फिरौती की रकम देने के लिए गए। पूरी घटना असामान्य थी इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से अपने साथ वह कुछ लोगों को ले गए। यहां जब आयुषी अपनी गैंग के साथ फिरौती की रकम लेने पहुंची और उसने आसपास अन्य लोगों का एंबुश देखा तो घबरा गई और यू टर्न लेकर वापस भागने लगी। 

हड़बड़ाहट में उसकी कार खेत की मेड से टकरा गई और पलट गई। अब आयुषी और उसके सभी साथी ससुराल (पुलिस लॉकअप) में है। प्यार में धोखे का शिकार हुआ राहुल, उसकी मां को सौंप दिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि आयुषी का असली नाम कृतिका है। सभी युवतियां जबलपुर की रहने वाली हैं, जबकि दो आरोपी माकड़ोन थाना क्षेत्र के हैं। कुलचे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें चार लड़कियां और दो पुरुष हैं। लड़कियों ने दोनों पुरुषों को भाड़े पर रखा था। रिपोर्ट - सत्येंद्र सरल

कृपया इस समाचार को उन सभी मासूम युवक और पुरुषों के साथ शेयर कीजिए जो आपके संपर्क में है। ताकि वह सतर्क रहें और किसी आयुषी या कृतिका की जाल में ना फसें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!