Business ideas - प्राइम लोकेशन पर 10x10 की दुकान से 5 लाख महीने की कमाई

Bhopal Samachar
0

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi

इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट भी है और अपना प्रोडक्ट भी बनाना है लेकिन यही बात आपको यूनिक बनाएगी और कोई भी मल्टीनेशनल कंपनी आपके बिजनेस को नुकसान नहीं पहुंच पाएगी। इस बिजनेस आइडिया की पहली शर्त है प्राइम लोकेशन पर कम से कम 10x10 की दुकान होना चाहिए। 5 लाख रुपए महीने की कमाई तो बड़ी आसानी से हो जाएगी। 

Best business opportunity ideas for beginners 

भारत खाते पीते लोगों का देश है। यहां आज भी बीड़ा उठाने का मतलब जान की बाजी लगाने वाली सौगंध खाना माना जाता है। विवाह संबंध तय करते समय लड़के को पान खिलाया जाता है। लड़के ने पान खा लिया तो मतलब वह इस विवाह संबंध से मुकर नहीं सकता। भगवान को भोग में पान चढ़ाया जाता है। कुल मिलाकर पान भारतीय संस्कृति का अटूट हिस्सा है। इस जानकारी का मतलब यह नहीं है कि, मैं आपको पान की दुकान खोलने के लिए प्रेरित कर रहा हूं लेकिन हां ऐसा ही किसी स्टार्टअप के लिए प्रेरित कर रहा हूं। 

भारत में ₹25 से लेकर ₹2500 तक का पान मिलता है। हर शहर के हाई प्रोफाइल लोग और उनके परिवार अपने लेवल का पान खाना पसंद करता है। मेहमानों के सामने महंगे से महंगा पान प्रस्तुत किया जाता है। पान की कीमत से मेहमान की कीमत का पता चलता है। यानी कि पान शान की बात है और जब शान की बात है तो फिर उसे उतने ही रॉयल तरीके से प्रस्तुत भी किया जाना चाहिए। इसके लिए Pan Plaza से बेस्ट क्या हो सकता है। एक ऐसी दुकान जहां पर हर प्रकार के महंगे से महंगे पान मिलते हैं। 

Pan Plaza यानी एक ऐसी दुकान जहां पर वह सारा सामान नहीं मिलता जो पान की दुकान पर मिलता है बल्कि सिर्फ पान मिलता है और पान की सभी प्रकार की वैरायटी मिलती है। यदि आप नहीं जानते तो हम आपको पान की वैरायटी के बारे में बेसिक नॉलेज दे देते हैं। ताकि जब आप अपना प्रोजेक्ट तैयार करें तो अपने शहर के लिए सबसे बेस्ट का सिलेक्शन कर पाएंगे। 

भारत में Popular Types by Region 

  • बनारसी पान – पूरे देश में प्रसिद्ध, मीठा और सादा दोनों।
  • मगही पान (बिहार) – खास पत्ते से बनता है, स्वाद अलग होता है।
  • कलकत्ता पान – जर्दा और सुपारी वाला।
  • लखनऊ का मीठा पान – नफासत और खुशबू के लिए मशहूर।
  • रतनागिरी पान (महाराष्ट्र) – मोटा और तगड़े स्वाद वाला।
  • साची पान (तमिलनाडु) – दक्षिण भारत का प्रसिद्ध पान।
  • कोलकाता मीठा पान – गुलकंद और मीठे मसालों वाला।
  • मॉडर्न पान – चॉकलेट, आइसक्रीम, फायर, सिल्वर, गोल्ड आदि। 

यह पान भारत के लगभग सभी शहरों में मिल जाता है। इस प्रोडक्ट में एक तरफ पान का पता तो दूसरी तरफ आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले मसाले एवं अन्य सामग्री का बड़ा महत्व होता है। बनारसी पान जब भगवान के भोग में चढ़ाया जाता है तो 101 रुपए का होता है। उसमें व्यक्ति के श्री ठाकुर जी की परंपरा के अनुसार सामग्री का उपयोग किया जाता है और जब वही पान दूल्हे को खिलाया जाता है तो 1100 रुपए का होता है। कई बार दूल्हे का पान 11000 रुपए का भी होता है। उसमें स्वर्ण भस्म का उपयोग किया जाता है। 

कहने का मतलब यह है कि, ₹5 का हरा पत्ता जब पान बनता है तो उसकी कीमत मनमानी हो चुकी होती है। बस आपको स्वादिष्ट पान बनाना सीखना है। इसके लिए इंटरनेट आपकी मदद करेगा। हर प्रकार के पान की रेसिपी मौजूद है। थोड़ी सी प्रैक्टिस के बाद आप स्पेशलिस्ट हो जाएंगे, और यही बात आपके प्रोडक्ट को यूनिक बना देगी। दुनिया की कोई भी कंपनी, और किसी भी प्रकार की स्थिति आपका बिजनेस को डिस्टर्ब नहीं कर पाएगी। शहर के सारे VIP आपके ग्राहक होंगे। और यदि आप थोड़ा बहुत जानते हैं तो, पान की दीवानगी इतनी गजब की होती है कि, ₹100 का पान खाने के लिए लोग ₹500 खर्च कर देते हैं। 

कुछ सालों पहले तक लोग डिनर के बाद अपनी फैमिली के साथ आइसक्रीम खाने निकलते थे लेकिन एक बार फिर लोग डिनर के बाद अपनी फैमिली के साथ पान खाने निकलने लगे हैं। यह बिल्कुल सही टाइम है, जब आपको अपना पैन प्लाजा शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि यही एक ऐसा बिजनेस है जिसको ना तो अमेजॉन कोई नुकसान पहुंचा सकता है और ना ही अंबानी। 

best new unique business ideas in hindi for students 
कॉलेज के विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की अभ्यर्थी अपनी पढ़ाई के साथ इस स्टार्टअप पर काम कर सकते हैं। यह बिजनेस मूल रूप से शाम का बिजनेस है। इस समय ना तो कोई कॉलेज होता है ना ही कोई कोचिंग। आपका ज्यादातर समय खाना खाने और मनोरंजन में बीत जाता है। इसी टाइम का उपयोग करके आप अच्छा खासा पैसा बना सकते हैं। यदि कॉलेज के दौरान कैंपस सिलेक्शन हो गया, या फिर प्रतियोगी परीक्षा में मनचाही नौकरी मिल गई तो इस स्टार्टअप को मोटा मुनाफा बुक करके SALE कर सकते हैं। यदि मनचाहा रिजल्ट नहीं आया तो कोई चिंता की बात नहीं क्योंकि आपका स्टार्टअप तो चल पड़ा है। 

Business ideas for women in india 

जैसा कि अपन डिस्कस कर चुके हैं। यहां प्रोडक्ट आपको अपने हाथ से बनाना है। और जब बात स्वाद की है तो फिर भारतीय महिलाएं और हाउसवाइफ का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। भारत में सामान्य तौर पर महिलाएं पान की दुकान संचालित नहीं करती लेकिन अपन पान प्लाजा की बात कर रहे हैं। यह एक फैमिली शॉप है। यदि शॉपकीपर एक महिला है तो फिर लोगों को अपनी फैमिली के साथ आने में अच्छा लगेगा। शहर की महिलाओं को अकेले आने में भी कंफर्टेबल फील होगा। और फिर आपके हाथ का स्वाद तो है ही, जो दुनिया को दीवाना बना देगा। 

Business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी हर शाम चार-पांच घंटे खड़े होकर पान लगाने का काम तो नहीं कर सकते। लेकिन इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपको अपने स्टार्टअप के लिए एक को-फाउंडर की जरूरत होगी। यह कोई युवा या युवती हो सकती है। आपका पार्टनर पान बनाने का काम करेगा और आप कैश काउंटर संभालेंगे। इस प्रकार आप दोनों मिलकर बड़ा कारोबार बना लेंगे। 

Profitable business ideas in india 

इस बिजनेस में गजब का प्रॉफिट है। बस आपको पान के पत्तों की इन्वेंटरी मैनेज करनी होगी, क्योंकि पान के पत्ते की शेल्फ लाइफ काफी कम होती है। लेकिन प्रॉफिट ऐसा है कि आप कल्पना नहीं कर सकते। ₹25 का पान ₹250 में बिकता है। पान जितना महंगा होता जाता है, आपका प्रॉफिट मार्जिन उतना ही ज्यादा बढ़ता जाता है। जिस पान की टोटल प्रोडक्शन कॉस्ट ₹300 होती है, वह दूल्हे के लिए 2100 रुपए और 5100 में बिकता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy this article. बिजनेस आइडिया क्रिएटर कमल किशोर।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!