BHOPAL SAMACHAR: 12वीं पास के लिए एक वर्षीय व्यावहारिक ज्योतिर्विज्ञान और वास्तु डिप्लोमा के लिये आवेदन

Updesh Awasthee
भोपाल
: स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान एक वर्षीय व्यवहारिक ज्योतिर्विज्ञान (ज्योतिष) और व्यावहारिक वास्तु शास्त्र डिप्लोमा कोर्स शुरू कर रहा है। 

12वीं पास उम्मीदवारों के लिए, कोई आयु सीमा नहीं

डिप्लोमा के लिये एमपी ऑनलाइन के माध्यम से 25 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। आवेदन 30 अक्टूबर 2025 तक किये जा सकेंगे। इसके लिये न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता माध्यमिक शिक्षा मंडल अथवा मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कक्षाएं एक नवम्बर 2025 से ऑनलाइन प्रारंभ की जायेंगी। ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से ज्योतिर्विज्ञान कक्षाओं का संचालन सप्ताह में 3 दिवस सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं व्यावहारिक वास्तु शास्त्र कक्षाओं का संचालन सप्ताह में 3 दिवस मंगलवार, गुरूवार, शनिवार को किया जायेगा। 

ऑनलाइन कक्षाओं का केन्द्र महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान, भोपाल के सेकण्ड स्टॉप स्थित संस्कृत भवन रहेगा। पाठ्यक्रम से संबंधित नियम तैयार कर लिये गये हैं। संस्थान की वेबसाइट https://www.mpssbhopal.org पर  पाठ्यक्रम विवरण, प्रश्न पत्र एवं अन्य जानकारी उपलब्ध हैं। रिपोर्ट: विजय/अरूण शर्मा, क्रमांक/1065/134 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!