MP SCHOOL SHIKSHA: इंदौर में लोकायुक्त टीम द्वारा BRC नीरज गर्ग गिरफ्तार

Updesh Awasthee
नीरज गर्ग, खंड श्रोत समन्वयक (BRC), इंदौर शहर - 1, स्कूल शिक्षा विभाग इंदौर, उम्र 45 वर्ष को लोकायुक्त की टीम द्वारा एक छापामार कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। नीरज घर के द्वारा एक प्राइवेट स्कूल की मान्यता के नियमानुसार नवीनीकरण करने के बदले में 80000 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। रिश्वत नहीं देने पर नियमानुसार नवीनीकरण करने से मना कर दिया था।

द सेंट पीटर्स कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल की शिकायत पर कार्रवाई

इंदौर लोकायुक्त इकाई से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, आवेदक श्री रामविलास गुर्जर, संचालक द सेंट पीटर्स कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल, नगीन नगर,एरोड्रम रोड इंदौर द्वारा शिकायत की गई कि, नीरज गर्ग, खंड श्रोत समन्वयक (BRC), इंदौर शहर - 1, स्कूल शिक्षा विभाग इंदौर, उम्र 45 वर्ष द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। आवेदक रामविलास गुर्जर संचालक द सेंट पीटर स्कूल ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर श्री राजेश सहाय को आवेदन प्रस्तुत किया कि नीरज गर्ग,BRC खंड श्रोत समन्वयक इंदौर अर्बन 1,स्कूल की मान्यता नवीनीकरण के लिए 80000 रूपये की मांग कर रहा है।

रिश्वत की पहली किस्त एजेंट के माध्यम से वसूली

तस्दीक के लिए आवेदक की बात अनावेदक से कराई गई तो अनावेदक ने 50000/-रुपए पड़ोस के ओएसिस स्कूल के कर्मचारी कमल सिंह वीरजी को देने का कहा। आवेदक ने दिनांक 25/8/25 को वीरजी को रुपए दे दिए। आज दिनांक 26/8/25 को शेष 30000/-रुपए आरोपी को देना तय हुआ। इसके लिए ट्रैप दल तैयारी से आवेदक के साथ रवाना किया गया। आरोपी नीरज गर्ग ने आवेदक श्री रामविलास गुर्जर को रिश्वत राशि लेकर कालानी चौराहा पर शाम 6 बजे बुलाया। जैसे ही आवेदक ने रिश्वत राशि आरोपी को दी आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है। 

ट्रेपदल का नेतृत्व डीएसपी सुनील कुमार तालान द्वारा किया गया और उनकी टीम में कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक आशीष नायडू, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक रामेश्वर निंगवाल, आरक्षक सतीश यादव एवं चालक शेरसिंह ठाकुर शामिल थे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!